ब्रेकिंग
लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।। 19 जुलाई से बकुलाही के अवशेष कार्यों को पूर्ण कराने हेतु रचनात्मक संघर्ष शुरू होगा। जनपद न्यायाधीश ने किया वृक्षारोपण,जिला जज ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ में बेख़ौफ़ बदमाशो ने मारी 2 सगे भाइयो को गोली,हालात नाज़ुक

रानीगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

प्रतापगढ। रानीगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। जाहिद अली नामक एक युवक को उसके ही गांव के कुछ लोगों ने गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है ।

जाहिद अली के अनुसार, कुछ दिन पहले ही उनके बड़े भाई पप्पू को आरोपी लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इसके बाद जाहिद ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। उसी की रंजिश को लेकर आरोपी लोग जाहिद को मारने के लिए आए और उन्हें गोली मार दी।

इस घटना में जाहिद के अलावा उसके छोटे भाई इरशाद को भी गोली लगी, जिससे वह भी घायल हो गया। दोनों घायल भाइयों को परिजनों ने रानीगंज ड्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

क्षेत्राधिकारी प्रभाकर साहनी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की उम्मीद है।

Pratapgarh gun shots
Pratapgarh gun shots

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button