मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विशाल पदयात्रा सम्पन्न।
भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर एवं समाप्त करने के प्रयासों के विरोध में प्रदर्शन किया गया।

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत विशाल पदयात्रा सम्पन्न।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 13 फरवरी 2026
भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को कमजोर एवं समाप्त करने के प्रयासों के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
उल्लेखनीय है कि शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर 45 दिवसीय अभियान के अंतर्गत आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेत्तृत्व में 10 km की विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।
पदयात्रा पूर्वाह्न 10:15 बजे कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुज़री। इस दौरान जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं एवं चौपाल आयोजित कर आमजन को मनरेगा के महत्व तथा इसके माध्यम से ग्रामीणों को मिलने वाले रोजगार के अधिकार की जानकारी दी गई।
प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी एवम संगठन सृजन अभियान के जिला कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों के जीवन-निर्वाह का आधार है और इसे समाप्त करने का कोई भी प्रयास कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बशीर पहलवान ने संयुक्त रूप से कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के सम्मान और अधिकार से जुड़ा हुआ कानून है।
जिला महासचिव संतोष सिंह एवं जिला प्रवक्ता मासूम हैदर ने संयुक्त रूप से कहा कि कांग्रेस पार्टी अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक एवम शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष काशी नारायण मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हम सभी कांग्रेस जन सड़क से लेकर संसद तक जन आंदोलन के माध्यम से सरकार को घेरने का काम करेंगे l
विशाल पदयात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी,प्रेम शंकर द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, विजय शंकर त्रिपाठी, कपूर सरोज, दिनेश प्रताप सिंह, मलखान,भवानी शंकर दूबे, करुण पांडे, चंद्रनाथ शुक्ला, आर.पी वर्मा, छोटेलाल सरोज, मुजम्मिल हुसैन, मौलाना वाहिद, प्रशांत सिंह प्रिंशु, नफीस खान, सलमान खान,मकरंद शुक्ला, राजेंद्र वर्मा, सुरेश कुमार सरोज, डॉ दीपक शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, शिवांशु भट्ट,संजय पाण्डेय, मोहम्मद वसीम, फरहान प्रतापगढ़ी ,रियाज सुल्तान, अरबाज आलम, मोहम्मद दिलशाद, मोहम्मद इदरीसी, फतेह बहादुर सिंह, रविंद्र मिश्रा, विवेक पाण्डेय, चरण सिंह यादव, रामकुमार पटेल, विपिन सिंह, मुन्ना लाल यादव,हरीश चंद्र सरोज, मोहम्मद असलम,अशोक सिंह, शुभम शुक्ला, उमेश तिवारी, सुरेश कुमार मिश्रा, फतेह बहादुर सिंह, रहमान नेता, सुधीर तिवारी, राधेश्याम दुबे, रियाज अहमद, शहजाद सलमानी, राहुल सरोज, कपिल ओझा, मोहम्मद सईद, मीरा देवी गौतम, सोनी तिवारी, रवि प्रताप सिंह, सुरेश मिश्रा, हजारीलाल वर्मा, रफीक आशिक अली, आजाद, आमिर, सत्यम तिवारी, प्रकाश पांडे, विकास यादव, आद्या प्रसाद द्विवेदी, सुरेश कुमार दुबे, सनी मिश्रा,मोहम्मद रुस्तम, मोबीन अहमद, मोहम्मद नसीब, पृथ्वीराज गौतम, अरविंद तिवारी, सागर विश्वकर्मा, पुनीत मिश्रा, रमेश कश्यप, बृज बिहारी मिश्रा, शुभम शुक्ला, राहुल सरोज दीपक सरोज अरुण सरोज आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे l




