ब्रेकिंग
प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न। पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

रमेश बिधूड़ी का बयान शर्मनाक व महिला विरोधी मानसिकता को प्रतीक- डॉ० नीरज त्रिपाठी

निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के खिलाफ दिल्ली के कालकाजी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का बयान उनकी घटिया सोच व मानसिकता का प्रमाण है।

रमेश बिधूड़ी का बयान शर्मनाक व महिला विरोधी मानसिकता को प्रतीक- डॉ० नीरज त्रिपाठी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 6 जनवरी।

निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के खिलाफ दिल्ली के कालकाजी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी का बयान उनकी घटिया सोच व मानसिकता का प्रमाण है।

आज यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि यह भाजपा और आरएसएस की उसी विचारधारा का उदाहरण है, जो महिलाओं का सम्मान करना ही नहीं जानती।

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी जी न सिर्फ इस देश के संसद की सम्मानित सदस्य है, बल्कि उस परिवार की बेटी हैं जिसने इस देश के लिए बलिदान दिए हैं, जान दी है, त्याग किए हैं।

डा० त्रिपाठी ने कहा कि प्रियंका गांधी वो आवाज हैं जिसने हमेशा नारी सम्मान के लिए संघर्ष किया है।

श्री त्रिपाठी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी जो नारी सम्मान की बातें करते नहीं थकते, इस बयान पर मौन क्यों हैं, इस अक्षम्य अपराध के लिए रमेश बिधूड़ी को तत्काल माफी मांगनी चाहिए,अन्यथा की स्थिति में हम कांग्रेसजन सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने बाध्य होंगे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button