ब्रेकिंग
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मनाई जयंती अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद का जीवन राष्ट्रभक्ति,त्याग और अदम्य साहस की अमर गाथा है-- केशव प्रसाद मौर्य जनहित के मुद्दों पर भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय 'सुदामा' ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को सौंपा ज्... प्रधानाचार्य परिषद- इकाई तहसील फूलपुर के अध्यक्ष बने डॉ अरविन्द कुमार और मंत्री बने विनोद कुमार सिंह... कुंडा में भाजपा के बूथ सम्मेलन में गरजा विकास का मुद्दा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ बखान रानीगंज में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न,मजबूत बूथ ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति-- धीरज ओझा। यूपी ATS ने बलरामपुर से ISI नेटवर्क से जुड़े आरोपी शहरोज अहमद को गिरफ्तार किया। माँ और वृक्ष दोनों ही जीवन के है आधार-- RSS विभाग प्रचारक ओमप्रकाश आज RSS विभाग प्रचारक ओम प्रकाश राजकीय इंटर कालेज में करेंगे संगोष्ठी और पौधरोपण
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के जन्मदिन पर रविवार को सशक्तीकरण से जुड़े विविध आयोजन हुए।

बाबा घुइसरनाथ धाम में मोना के जन्मदिन पर सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार के क्षेत्र में विशिष्ट महिलाओं को विधायक के जन्मदिन पर सम्मानित किया गया।

कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के जन्मदिन पर रविवार को सशक्तीकरण से जुड़े विविध आयोजन हुए।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज प्रतापगढ़, 20 अप्रैल।

बाबा घुइसरनाथ धाम में मोना के जन्मदिन पर सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार के क्षेत्र में विशिष्ट महिलाओं को विधायक के जन्मदिन पर सम्मानित किया गया।

वहीं लालगंज तहसील में अधिवक्ताओं तथा कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विधायक मोना का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया।

बाबा धाम के सांस्कृतिक रंगमंच पर जन्मदिन के भव्य समारोह में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशियां साझा की।

समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने बाबा का मत्था टेकते हुए प्रसाद अर्पण कर विधायक आराधना मिश्रा मोना के दीर्घायु होने के साथ लोकमंगल की कामना किया।

सांस्कृतिक सभागार में विधायक के जन्मदिन पर आयोजन समिति द्वारा जिले की एंटी रोमियों प्रभारी प्रीती कटियार, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सांगीपुर की वार्डन आराधना यादव , लालगंज वार्डन वंदना पाण्डेय, सामाजिक कार्यकत्री मंदाकिनी तिवारी, शिक्षिका कामना उपाध्याय, महिला आरक्षी सुप्रिया व अखिलेश यादव को सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू व चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी एवं शिक्षाविद केडी मिश्रा ने नारी सशक्तीकरण सम्मान के तहत शॉल एवं पुष्पगुच्छ तथा श्रीराम दरबार जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख दृगपाल यादव व संयोजन अधिवक्ता शैलेन्द्र मिश्र ने किया। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। वही अतुल मिश्र व आदिगंगा सई तट पहुंचकर समर्थको ने मछलियों के लिए दाना भी डाला।

यहां डॉ0 अमिताभ शुक्ल, रामकृपाल पासी, लालजी यादव, रघुनाथ सरोज ने विधायक मोना के संसदीय गुणों, महिलाओं को सशक्तीकरण के क्षेत्र में प्रोत्साहन तथा क्षेत्रीय विकास मे सर्वश्रेष्ठता आदि गुणों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में एंटीरोमियों की प्रभारी प्रीती कटियार ने विशिष्ट वक्ता के रूप में महिला सुरक्षा तथा वार्डन आराधना यादव ने बालिका शिक्षा के क्षेत्र में सशक्तीकरण की भूमिका पर प्रकाश डाला। आभार प्रदर्शन आशुतोष मिश्र ने किया।

वही तहसील परिसर में अधिवक्ता गीता सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र तथा पूर्व महामंत्री शेष तिवारी एवं पूर्व उपाध्यक्ष संतोष कुमार पाण्डेय एवं सुरेन्द्र सिंह के संयोजनमें अधिवक्ताओं ने केक काटकर विधायक मोना के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया।

इस मौके पर विभव शुक्ल,छोटे लाल सरोज, रोहित सिंह, पप्पू तिवारी, अशोकधर दुबे, पवन शुक्ला, शेरू खां, दारा सिंह, आशीष कौशल, हरिशंकर सरोज, राजू मिश्र, प्रभात ओझा, अतुल शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, सिंटू मिश्र, मुरलीधर तिवारी, महादेव प्रसाद मिश्र बमबम, अकुंर सिंह, रामअभिलाष यादव, लाल अंकित प्रताप सिंह, सोनू मिश्रा, श्रीराम वर्मा, राजू पाण्डेय, रामू मिश्रा, अरूण तिवारी आदि रहे। वहीं लालगंज कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विधायक मोना के जन्मदिन पर स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button