ब्रेकिंग
अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत हाईवे पर मौत का तांडव: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, दंपती जिंदगी की ज... ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार शिक्षा के नाम पर धंधा: प्रतापगढ़ में धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता के स्कूल, जिम्मेदार मौन रिश्वत का खेल बेनकाब!” बाघराय CHC में ₹50 हजार लेते बीपीएम अमित मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस क... दबंगों का कहर: घर में घुसकर दंपति पर लाठी- डंडों से हमला , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा ह... आसमान बरसता रहा… और खेत में किसान की पूरी मेहनत चुपचाप भीगती रही अचानक थम गई रेल की रफ्तार!” कानपुर रूट पर 42 दिन का ब्रेक, इंटरसिटी-पैसेंजर बंद, कुंडा–मानिकपुर–ऊंचा... संग्रामगढ़ में जियो टावर के जनरेटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी — बड़ी लापरवाही का आरोप
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत

प्रतापगढ़ में बवाल: योगी के विधायक का घोर अपमान! गेट बंद कर भगाया,किया गया बेज्जत! भड़के राजेंद्र मौर्य ने CM से की शिकायत

ग्लोबल भारत न्यूज़ नेटवर्क

यूपी के प्रतापगढ़ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य—जो खुद सत्ताधारी दल से हैं—उन्हें उनके ही क्षेत्र में अपमान का सामना करना पड़ा। आरोप है कि शपथ ग्रहण समारोह में बुलाए जाने के बावजूद उनके लिए नगर पंचायत का गेट बंद कर दिया गया। मामला अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है।

प्रतापगढ़ के नगर पंचायत गड़वारा में आयोजित नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सदर विधायक राजेंद्र मौर्य को गेट के बाहर रोक दिया गया।प्रोटोकॉल के तहत आमंत्रित विधायक अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे, लेकिन मुख्य गेट उनके पहुंचते ही बंद कर दिया गया।हैरानी की बात ये रही कि मौके पर प्रशासनिक अधिकारी—एसडीएम और अधिशासी अधिकारी—मौजूद थे, लेकिन गेट नहीं खुला।विधायक और उनके समर्थक काफी देर तक बाहर इंतजार करते रहे, लेकिन अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली।

आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के परिवार से जुड़े लोगों की दबंगई के चलते यह पूरा घटनाक्रम हुआ, और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जिन नामित सभासदों को शपथ लेनी थी, वे भी बिना शपथ लिए लौट गए।अपमान से आक्रोशित विधायक राजेंद्र मौर्य देर रात भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ जिलाधिकारी आवास पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत की।

विधायक ने इसे न सिर्फ अपना, बल्कि जनता और सरकार की साख का अपमान बताया है।अब सवाल ये उठता है कि क्या अधिकारी किसी दबाव में थे?
या फिर जानबूझकर एक जनप्रतिनिधि को नीचा दिखाने की कोशिश की गई?
फिलहाल मामला तूल पकड़ चुका है और नजरें अब शासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।

“ये सिर्फ मेरा नहीं, पूरे क्षेत्र की जनता और लोकतंत्र का अपमान है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी और कार्रवाई होनी चाहिए-राजेंद्र मौर्य, सदर विधायक

प्रतापगढ़ की यह घटना साफ संकेत देती है कि सिस्टम के भीतर कहीं न कहीं बड़ी चूक हुई है। सवाल सिर्फ एक विधायक के अपमान का नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की गरिमा का है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों और आरोपित लोगों पर कार्रवाई होती है, या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Pratapgarh mla Sadar

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button