ब्रेकिंग
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली 'सद्बुद्धि यात्रा। प्रतापगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को दी गई... राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान। स्वस्थ्य समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है-- शांभवी विधिक सचिव अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार गायब गिट्टी पर चलने को मजबूर हुए ग्रामवासी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भव्य स्वागत। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की मण्डलीय कार्यकारिणी और ग्रैच्युटी एक्शन कमेटी का गठन हुआ। गाजियाबाद की 'अविश्वसनीय' घटना: तेरहवीं के अगले दिन जिंदा लौटा बेटा, जिस शव का किया था अंतिम संस्कार... राजा भैया के पिता को पुलिस ने किया नजरबंद
Global भारत न्यूज़अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

दबंगों का कहर: घर में घुसकर दंपति पर लाठी- डंडों से हमला , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण, वरना हो सकती थी बड़ी अनहोनी

दबंगों का कहर: घर में घुसकर दंपति पर लाठी- डंडों से हमला, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीण, वरना हो सकती थी बड़ी अनहोनी

प्रतापगढ़ जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र में दबंगों की हैवानियत का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गरीब परिवार के घर में घुसकर बेरहमी से मारपीट की गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
मामला बाघराय थाना क्षेत्र के डडवा गांव का है। जहां पीड़िता आरती सोनी अपने पति रवि सोनी के साथ घर पर मौजूद थीं। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही दबंग किस्म के लोग—शिवपूजन सोनी, रंजना सोनी, नीरज सोनी और प्रभावती—कुछ अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और जमीन कब्जा करने की नीयत से विवाद शुरू कर दिया।
देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने लाठी- डंडों और लोहे की रॉड से पति-पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों घर के अंदर भागे, लेकिन हमलावर वहां भी घुस आए और बेरहमी से पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
घटना के दौरान मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर किसी तरह पीड़ित परिवार की जान बच सकी। हमले में रवि सोनी और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं।
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस प्रशासन पर भी कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।
पीड़ित रवि सोनी ने बाघराय थाने में नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की गहन जांच की जा रही है, और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button