ब्रेकिंग
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न। जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी
Global भारत न्यूज़उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

आसमान बरसता रहा… और खेत में किसान की पूरी मेहनत चुपचाप भीगती रही

कटाई के बाद बारिश ने रोकी मड़ाई, हर बीतते दिन के साथ टूट रही उम्मीदें

आसमान बरसता रहा… और खेत में किसान की पूरी मेहनत चुपचाप भीगती रही

कटाई के बाद बारिश ने रोकी मड़ाई, हर बीतते दिन के साथ टूट रही उम्मीदें

प्रतापगढ़ जिले में मौसम की बेरुखी ने इस बार किसानों को सबसे नाजुक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। जिन खेतों में कुछ दिन पहले तक सुनहरी फसल लहलहा रही थी, वहीं अब कटाई के बाद वही फसल भीगकर खेतों में पड़ी है—और उसके पास खड़ा किसान खामोश होकर आसमान को देख रहा है।
बीते दो दिनों से हो रही बारिश ने मड़ाई की पूरी प्रक्रिया को रोक दिया है। गेहूं की फसल, जिसे किसान बड़ी उम्मीदों के साथ काटकर जमा किए थे, अब नमी से भारी हो गई है। दाने खराब होने का डर हर किसान के मन में घर कर गया है। धूप न निकलने से फसल सूख नहीं पा रही और हर गुजरते दिन के साथ नुकसान बढ़ता जा रहा है।
जिले के कुंडा, लालगंज, पट्टी समेत कई इलाकों में एक ही तस्वीर नजर आ रही है—खेतों में पड़ी भीगी फसल और उसके बीच खड़ा किसान, जो समझ नहीं पा रहा कि अब क्या करे।
कुंडा क्षेत्र के किसान रामकिशोर यादव, राकेश द्विवेदी, आशीष पांडेय, विमलेश कुमार की आंखों में चिंता साफ झलकती है। वह कहते हैं,
“सब तैयार था… बस मड़ाई करनी थी। लेकिन बारिश ने सब रोक दिया। अब फसल भीग रही है… और हम बस देखते रह गए।”
यह सिर्फ एक किसान की कहानी नहीं, बल्कि पूरे जिले के हजारों किसानों की हालत है। महीनों की मेहनत, दिन-रात की भागदौड़ और उम्मीदों से भरी खेती—सब कुछ इस वक्त मौसम के रहमोकरम पर टिका हुआ है।
खेतों में पड़ी यह भीगी फसल अब सिर्फ अनाज नहीं रह गई है। यह किसानों की उम्मीदें हैं, उनके परिवार का सहारा है, उनके सपनों की नींव है—जो हर गिरती बूंद के साथ कमजोर होती जा रही है।
फिलहाल, प्रतापगढ़ का किसान कुछ नहीं कर पा रहा…
बस आसमान की ओर देख रहा है—
कि शायद अब धूप निकल आए…
और उसकी बची-खुची उम्मीद भी सूखने से बच जाए।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button