ब्रेकिंग
स्वाभिमान मंच उत्तर प्रदेश का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न। स्व. सुरेन्द्र शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न उ. प्र. प्रधानाचार्य परिषद -प्रयागराज के तत्वाधान मे -डॉ. के. पी. जायसवाल इ. क. मुट्ठी गंज -प्रयागरा... राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,37,335 वादों का हुआ निस्तारण: बीमा कंपनियों से ₹4 करोड़ से अधिक का दिल... 5S Farm को मिलेनियम फार्मर ऑफ इंडिया अवार्ड 2025 में ‘नेचुरल फार्मिंग उत्कृष्टता सम्मान’ से सम्मानित... एसपी ने नई 12 पीआरवी (पुलिस रेस्पॉन्स व्हीकल) गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना  SIR) का 100 % व प्रथम चरण का कार्य हुआ पूरा: SIR प्रकिया के तहत कुल 5 लाख 9 हजार 813 मतदाताओं के नाम... डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, रंजिश में परिवार पर हमला, पति–पत्नी व पुत्री गंभीर बाघराय पुलिस ने कन्हैया नगर से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार का इनामी को किया गिरफ्तार
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

बड़ी खबर: मानिकपुर में नशा माफिया के घर मादक पदार्थ और नगदी बरामद

सीओ कुंडा की अगुवाई में घंटों हुई नगदी की गणना, पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई

मानिकपुर में नशा माफिया के घर मादक पदार्थ और नगदी बरामद

सीओ कुंडा की अगुवाई में घंटों हुई नगदी की गणना, पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई

कुंडा प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में मानिकपुर में शनिवार की सुबह एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की गई जहां पुलिस को भारी मात्रा में नगदी और मादक पदार्थों का जखीरा बरामद हुआ है। मानिकपुर का कुख्यात स्मैक का सौदागर राजेश मिश्रा के घर पर छापा मारा गया है। राजेश के घर पर इतनी मात्रा में नगदी बरामद हुई कि पुलिस को उसकी गणना के लिए मशीन लगवानी पड़ी। सीओ कुंडा की अगुवाई में लगातार कई घंटे तक नगदी गिना गया। उधर राजेश मिश्रा के घर के पास पुलिस की भारी मौजूदगी से मुहल्ले में हलचल बनी रही।

बताते चलें कि राजेश मिश्रा और उसकी पत्नी पर स्मैक और गांजा बेचने का लंबे समय से आरोप लगता रहा। पुलिस ने कई बार माल समेत उसको दबोचा और दर्जनों बार जेल यात्रा भी किया लेकिन उसका निजाम चलता रहा। अभी कुछ दिन पहले राजेश को जेल भेजा है अब उसका कारोबार उसकी पत्नी संभाल रही है। इधर एसओजी और मानिकपुर पुलिस लगातार इनपर दृष्टि बनाए हुए थी और शनिवार की सुबह छापा मारा तो भारी मात्रा में मादक पदार्थ और नगदी बरामद हुई जिसे देखकर छापा मारने वाली टीम ने अधिकारियों को सूचित किया और नगदी गिनने के लिए मशीन मंगवाया। सुबह करीब 9 बजे से गणना शुरू हुई तो खबर लिखते तक जारी रही। अनुमान है कि लाखों रु की नगदी बरामद हुई। चूंकि बरामद नगदी छोटी नोटों और सिक्कों में थी इसलिए उसकी गणना में काफी समय लग गया। इस बाबत एडिशनल एसपी पश्चिमी ने बताया कि आरोपी की गतिविधियों पर लगातार पुलिस की निगाह लगी हुई थी और आज जब छापा मारा तो मामला चौंकाने वाला निकला।

अब नगदी की गणना और मादक पदार्थों की बरामदगी का विवरण तो ऑपरेशन पूरा होंने पर सामने आएगा लेकिन इतना तय है कि मानिकपुर में मादक पदार्थों की मंडी आज भी जवान है जो न सिर्फ पुलिस व्यवस्था की तस्वीर दिखने को काफी है बल्कि ये साबित करती है कि मानिकपुर में इस काले कारोबार पर अंकुश लगाना इतना आसान नहीं दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button