ब्रेकिंग
एसपी की बड़ी कार्यवाही:पेशेवर और फर्जी जमानतदारों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 11 गिरफ्तार मेरा युवा भारत केंद्र' द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ। समरसता को सुदृढ़ करेगा 'मेरा गांव मेरा तीर्थ' अभियान: आलोक पांडेय मानिकपुर थाने में चोरी के आरोप में लाए गए युवक ने लॉकअप में कटा अपना गला घटना के बाद एसपी ने थानाध्... सद्भावना व संस्कृति की परम्परा के साथ राष्ट्रीयता है प्रकाश पर्व का संदेश- प्रमोद तिवारी। त्रिवेणी, हरिशंकरी और पंचवटी का पौधारोपण किया गया। माधवनगर में हनुमान जयंती कार्यक्रम आयोजित। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने दीपावली पर्व पर जनपदवासियों को दी शुभकामनायें सनातन धर्म पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत- राजा भइया बच्चों के मध्य आयोजित हुआ रंगोली प्रतियोगिता
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

होली पर सड़क हादसे में दो की मौत

(प्रतापगढ़/कुंडा,) संवाददाता। होली की पूर्व संध्या से दूसरे दिन तक जश्न के दौरान लोगों की बाइक की हैंडिल कंटोल से बाहर हो गई। इस दौरान चार लोगों की जान चली गई। जबकि 70 से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कई लोग अब तक मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज तक इलाज करा रहे हैं। होली जलने से कुछ देर पहले गुरुवार शाम को ही जामताली के पास बाइक भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई थी।

शुक्रवार को लालगंज कोतवाली के सरदार का पुरवा नन्हेंलाल कोरी का 23 वर्षीय बेटा लवकुश बहन के घर सांगीपुर के सिंघनी गांव गया था। सुबह करीब 10 बजे वह अपनी भांजी अंशिका को बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान अंतू छतरपुर शिवाला के ग्राम प्रधान हरिनाम सिंह ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

oplus_2
इससे लवकुश और अंशिका घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ग्राम प्रधान कार सहित भाग निकला। दोनों घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां लवकुश की मौत हो गई। इसी तरह कुंडा कोतवाली के पिंगरी गांव निवासी भोलानाथ का 30 वर्षीय बेटा त्रिभुवन नाथ पटेल होली के दिन शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे अपनी बहन शांति पटेल के घर बहरेवा जा रहा था। नेवली का पुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले आई। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुरुवार शाम से शनिवार शाम तक कंधई, कोहंडौर, अंतू, जेठवारा, मानधाता, नगर और देहात कोतवाली इलाके में हुए हादसों में 50 से अधिक लोग घायल हो गए। एक घायल बेसुध सड़क किनारे पड़ा था। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। एक्सीडेंट में गंभीर चोटें आने के कारण 34 लोगों को भर्ती किया गया। जबकि करीब दो दर्जन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कुंडा, मानिकपुर, संग्रामगढ़, महेशगंज, बाघराय इलाके में भी हुएहादसों में 21 घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया। रानीगंज, पट्टी और लालगंज इलाके में भी होली पर हुए हादसों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button