ब्रेकिंग
नवरात्रि से पूर्व भक्ति का संगम:108वें सामूहिक सुंदरकांड पर उमड़े श्रद्धालु, देवी पूजन के साथ हुआ मह... माँ चन्द्रिका देवी धाम में निरीक्षण के दौरान मिली खामियां को दूर करने के दिये डीएम ने सख्त निर्देश शिकायत मिलने पर पर डीएम ने किया इण्टरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण विदेश फण्डिंग पर पारदर्शिता की दीवार! 2 अक्टूबर को जन्मे शास्त्री और गाँधी अंग्रेजी हुकूमत को उखाड़ने फेंकने में थे आँधी उत्तर प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव: आराधना मिश्रा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष, इमरान मसूद को मिली कार्य... महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन की जयंती ... मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा। सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा... पितरों का श्राद्ध अहो सौभाग्य
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ में स्थगन आदेश के बावजूद ठेकेदार व विभाग करवा रहा था निर्माण, पुलिस ने रोका

दिलीप पुर थाना क्षेत्र के जगदीश गढ़ गांव का मामला

प्रतापगढ़, 2 फरवरी। दिलीप पुर थाना क्षेत्र में एक किसान की शिकायत पर पुलिस ने सड़क निर्माण कार्य को रोक दिया है। किसान ओम प्रकाश ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी कि पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार द्वारा उनकी भूमि पर जबरन सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके खिलाफ उन्होंने न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त किया था।

किसान का आरोप है कि ठेकेदार और स्थानीय ग्राम प्रधान व दबंगों ने मिलकर उनकी भूमि पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जिससे उनकी फसल और जमीन को नुकसान हो रहा है। किसान ने पुलिस से शिकायत की कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम को रोक दिया है और अगले आदेश तक सड़क का निर्माण नहीं किया जाएगा। थानाध्यक्ष दिलीप पुर शत्रुघ्न वर्मा ने बताया कि पुलिस फोर्स भेजकर काम को रोक दिया गया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button