ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स... करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री CBSE बोर्ड परीक्षा: कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ 12वीं फिजिक्स का पेपर, शिक्षकों ने बढ़ाया छात्रों का ... संग्रामगढ़ में 3 दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम प्रदेश सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन। और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए। इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: ट्रांसजेंडर और समलैंगिक जोड़ों के लिव-इन को मिली सुरक्षा, पुलिस को ... जूनियर बार एसो० पुरातन का मतदान हुआ संपन्न1834 मतदाताओं ने किया मतदान,कल होगी मतगणना जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन। प्रतापगढ़: यूपी बोर्ड परीक्षा का शंखनाद; 166 केंद्रों पर 1.02 लाख परीक्षार्थी दे रहे एग्जाम, जोनल मज...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री

अध्यक्ष पद पर करुणा और जेपी की रही कांटे की लड़ाई

जूनियर बार एसोसिएशन प्रतापगढ़ चुनाव: करुणा शंकर मिश्र अध्यक्ष और कौशलेश त्रिपाठी बने महामंत्री

अध्यक्ष पद पर करुणा और जे०पी० की रही कांटे की लड़ाई 

प्रतापगढ। जूनियर बार एसोसिएशन (पु०) प्रतापगढ़ के वर्ष 2025-26 के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। जूनियर बार चुनाव की मतगणना तीसरे दिन समाप्त हुई। वही मतगणना स्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम रहे। करुणा शंकर मिश्र (584 मत) अध्यक्ष, कौशलेश कुमार त्रिपाठी (865 मत) महामंत्री और आनन्द कुमार पाण्डेय (1010 मत) कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शांति भूषण तिवारी और पुस्तकालय मंत्री पर अरुण कुमार पांडे पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।

विजयी प्रत्याशियों में उपाध्यक्ष पद पर आशीष कुमार श्रीवास्तव व रवि कुमार द्विवेदी और कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वीर विक्रम सिंह व रिजवान हुसैन ने जीत दर्ज की। संयुक्त मंत्री प्रशासन में अभिनव प्रताप सिंह और प्रकाशन पर सतीश कुमार तिवारी विजयी रहे ।कार्यकारिणी सदस्य (कनिष्ठ) के 6 पदों पर आलोक शुक्ल गर्ग, अभिनव मिश्र, आशीष मिश्र, मनीष मिश्र, आशीष पाण्डेय और राकेश पाण्डेय चुने गए हैं।

प्रमुख पदों के परिणाम एक नजर में:- 

अध्यक्ष: करुणा शंकर मिश्र ने 584 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जय प्रकाश मिश्र (572 मत) को कड़े मुकाबले में हराया।।

महामंत्री: कौशलेश कुमार त्रिपाठी (दीपक) ने 865 मतों के साथ एकतरफा जीत दर्ज की।

कोषाध्यक्ष: आनन्द कुमार पाण्डेय ने सबसे अधिक 1010 मत पाकर अपनी जीत सुनिश्चित की।

संयुक्त मंत्री (प्रशासन): अभिनव प्रताप सिंह (लल्ला) 701 मतों के साथ विजयी रहे।

संयुक्त मंत्री (प्रकाशन): सतीश कुमार तिवारी (भारत) ने 840 मतों के साथ जीत हासिल की।

उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष कुमार श्रीवास्तव (720 मत) और रवि कुमार द्विवेदी (511 मत) को चुना गया है। वहीं, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वीर विक्रम सिंह ‘कुँवर’ (737 मत) और रिजवान हुसैन (408 मत) ने बाजी मारी।

एल्डर कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर त्रिपाठी जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना सकुशल सपन्न हुआ और चुनाव परिणाम घोषित किया चुके हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button