ब्रेकिंग
"मनरेगा बचाओ संग्राम" के तहत आज प्रतापगढ़ जनपद के सदर विधानसभा क्षेत्र में चौपाल का आयोजन। जश्न-ए-आज़ादी ट्रस्ट द्वारा गणतंत्र दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पुलिस लाइन में ब्लैकआउट व मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन डॉ. रेनू मिश्रा को सिंगापुर में आयोजित इंटरनेशनल कान्फ्रेंस में बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवार्ड से नवाज... डीएम की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक सम्पन्न अजय राय ने सीएम योगी को बताया 'कालनेमि', भाजपा को घेरा वैश्विक रुप से परिवार भाव का संदेश देती है वसुधैव कुटुंबकम् की अवधारणा: ओमप्रकाश प्रतापगढ़: बिहारगंज गोलीकांड के 7 इनामी बदमाशों ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस की बढ़ी थी दबिश शंकराचार्य के अपमान पर कांग्रेस जनों का विरोध प्रदर्शन। प्रतापगढ़: गैंगस्टर सुशील सिंह पर बड़ी कार्रवाई, 44 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति कुर्क करने का आदेश
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

स्व० राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर चौपाल का आयोजन हुआ।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन शुकुलपुर गांव में किया गया, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने किया l

स्व० राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर चौपाल का आयोजन हुआ।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 21 मई।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरिकेश त्रिपाठी की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन शुकुलपुर गांव में किया गया, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने किया l

आज दिनांक-21/05/2025 को कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सड़वा चंडिका विकास खंड के शुकुलपुर गांव में चंद्र नाथ शुक्ला द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाए गए संगठन सृजन अभियान कोऑर्डिनेटर/जनपद प्रभारी हरिकेश त्रिपाठी जी व प्रमोद मिश्रा जी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया l

इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी जी ने मताधिकार की उम्र सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दिया, आज का भारत जो संचार क्रांति में विश्व में अपना वर्चस्व कायम किया हुआ है यह राजीव गांधी जी के संचार क्रांति के कारण ही संभव हो पाया।

प्रमोद मिश्रा ने कहा कि नवोदय विद्यालय जैसे केंद्रीय विद्यालय राजीव गांधी जी के दूरदर्शिता का ही परिणाम है।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के लिए आगामी 100 दिनों की कार्य योजना तैयार किया है। और हमें तय सीमा के अंदर कार्य को पूर्ण करना है। प्रतापगढ़ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उसे पूरा करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जनपद में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत ही बेहतर होगा।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोग राहुल गांधी जी के संघर्ष व सामाजिक न्याय के लिए संकल्पना को देखते हुए तेजी से जुड़ रहे हैं।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, सेवादल जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरोज कश्यप, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, मो.वसीम, भवानी शंकर दूबे, मो.इश्तियाक, विकास शुक्ला, राम रतन तिवारी, इंद्रानंद तिवारी, अशोक गौतम, अशोक सिंह, श्याम शंकर तिवारी, सुरेश सिंह, अरबाज आलम, अबू शमा, मुन्नू सिंह, रियाज सुलतान , आशीष शुक्ला, सुरेश मिश्रा, बेलाल अहमद, मो.दिलशाद, अश्वनी उपाध्याय,चरण सिंह यादव , मो. कासिम, मो.इदरिशी, पृथ्वी राज गौतम, सुरेश दुबे, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे l

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button