ब्रेकिंग
प्रयागराज में  माधव नगर की सेवा बस्तियों में अंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर आयोजित। नीतीश के बाद सम्राट बने बिहार के चौधरी भाजपा के हाथों में पहली बार बिहार की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर शोक सभा हुई। पत्रकार राष्ट्र और समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाएं: संतोष गंगवार गुरुग्राम ग्लोबल हाइट्स विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न। जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा न्यायिक शुचिता के लिए सवालों के समाधान पर कौंध रहा गहरा प्रश्नचिन्ह ..... रफ्तार, लापरवाही या सिस्टम की चूक? प्रतापगढ़ में पलटा 16 चक्का ट्रक, बाल-बाल बची जानें कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी
Global भारत न्यूज़अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़
Trending

जमीन विवाद में देवर बना हैवान, भाभी को बेरहमी से पीटकर तोड़े दोनों पैर हालत गंभीर

अकेला पाकर किया जानलेवा हमला, कुंडा सीएचसी में भर्ती महिला—मायके पक्ष का अस्पताल में जमावड़ा, कड़ी कार्रवाई की मांग

जमीन विवाद में देवर बना हैवान, भाभी को बेरहमी से पीटकर तोड़े दोनों पैर, हालत गंभीर 

अकेला पाकर किया जानलेवा हमला, कुंडा सीएचसी में भर्ती महिला—मायके पक्ष का अस्पताल में जमावड़ा, कड़ी कार्रवाई की मांग

प्रतापगढ़ जिले के हथिगवां थाना क्षेत्र के कटरा गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जमीन बंटवारे के विवाद ने ऐसा हिंसक रूप लिया कि देवर ने अपनी ही भाभी को बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया।
पीड़िता नगमा फ़िरदौस पत्नी नौशाद अहमद ने कैमरे के सामने बताया कि उसके पति नौशाद और देवर मेराज के बीच जमीन बटवारे को लेकर विवाद हो गया। जमीन के बटवारे को लेकर महिला के देवर की नीयत बिगड़ गई। महिला ने बताया कि इस पूरे मामले में उससे कोई वाद विवाद भी किसी से नहीं हुआ है। मंगलवार की सुबह इसी रंजिश में आरोपी देवर मेराज ने उसे घर में अकेला पाकर हमला बोल दिया।
आरोपी देवर मेराज ने बेरहमी की हद पार करते हुए लाठी-डंडों से इतना पीटा कि महिला के दोनों पैर टूट गए। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था।
गंभीर रूप से घायल महिला को आनन-फानन में कुंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि महिला का मायका कुंडा कोतवाली क्षेत्र के करम अली का पुरवा में है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के महिला समेत दर्जनों लोग अस्पताल पहुंच गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी व कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

❗ बड़ा सवाल:
क्या जमीन के टुकड़ों के लिए अब रिश्तों की कोई कीमत नहीं बची? आखिर कब तक ऐसे दरिंदे खुलेआम कानून को चुनौती देते रहेंगे?
👉 फिलहाल हथिगवां थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी मिली है महिला को मेडिकल के लिए भेजा है तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है। ग्रामीणों व परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button