ब्रेकिंग
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित। आईएमए प्रतापगढ़ द्वारा विश्व थाइरोइड दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित। माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

डीएम की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। पर्यावरण समिति की बैठक में डीएफओ जगदम्बिका प्रसाद ने बताया कि पंचायती राज विभाग को छोड़कर अन्य समस्त विभागों द्वारा वृक्षारोपण की जियो टैगिंग शत प्रतिशत करा ली गयी है जिस पर डीएम ने एडीपीआरओ को निर्देशित किया कि 02 दिवस के अन्दर वृक्षारोपण की जियो टैगिंग करा ली जाये। पर्यावरण समिति की बैठक में शासन द्वारा नामित जनपद के सदस्य संजय कुमार सिंह, सन्तोष कुमार त्रिपाठी व छोटे लाल पटेल ने अपने सुझाव एवं समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष अवगत कराया। नामित सदस्यों ने कहा कि सड़कों के किनारे कटीली झाड़ियॉ उग आयी है जिससे आवागमन में असुविधा हो रही है जिस पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधि को निर्देशित सड़कों के किनारे कटीली झाड़ियों को कटवाया जाये। उन्होने सुझाव दिया कि जो भी पौधे लगाये गये है उनकी सुरक्षा व देखभाल होना अति आवश्यक है जिस पर जिलाधिकारी ने नामित सदस्यों से कहा कि पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल में कहीं कमी आये तो बैठक में अवगत कराया जाये। डीएफओ ने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत जनपद प्रतापगढ़ में विशिष्ट वनों की स्थापना निर्धारित तिथियों में किया जाना है जिसकी सूचना निर्धारित प्रारूप पर उपलब्ध कराये।

इसी प्रकार जिला गंगा समिति की बैठक में नदी में ठोस अपशिष्ट को बहने से रोकने के सम्बन्ध में डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गंगा नदी को निर्मल व अविरल बनाये रखने हेतु किसी भी प्रकार के ठोस अपषिष्ट, गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में न प्रवाहित किये जायें इसके लिये आवश्यक कार्यवाही की जाये। एडीपीआरओ को निर्देशित किया गया कि नमामि गंगे परियोजना अन्तर्गत गंगा ग्रामों को विकसित करने हेतु रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने नदी का विकास, सीवेज उपचार अवसंरचना विकास, गंगा ग्राम आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय कुमार तिवारी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जगदम्बिका प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, ईओ नगर पालिका राकेश कुमार, जिला परियोजना अधिकारी शिवम यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व समिति के सदस्य रोशन लाल ऊमरवैश्य व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button