ब्रेकिंग
प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक स्वस्थ केंद्र का जिलाधिकारी नें किया निरीक्षण आयुष्मान कार्ड त्रुटियां बीडीएम पोर्टल से होंगी ठीक : सीएमओं प्रतापगढ़ में 24 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू कैदियों को बँधी जेल में राखी! दिखा भावनाओं का संगम वाह रे स्वास्थ्य विभाग एसडीएम की बेटी का लगा दिया एक्सपायरी इंजेक्शन सावन मेला 2026 समापन पर बाबा भयहरणनाथ धाम में मनाया गया बकुलाही नदी पुनरोद्धार दिवस। युधिष्ठिर खोज में यक्ष भी होंगे पुरस्कृत! घोषित होगा यक्ष प्रश्न? क्या मुस्लिम! क्या हिन्दू! सभी बहनों नें भाजपा नेता डॉ आशुतोष त्रिपाठी को राखी बाँधी   साहित्य की सुरमयी शाम में याद किये गये स्व.पं.रामयज्ञ पाण्डेय। 29 को 29 जगहों पर क्रीड़ा भारती द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन
उत्तरप्रदेशसंत कबीर नगर

20 वर्षीय छात्रा की मौत से ह्ड़कंप, पुलिस की जाँच लव एंगल

मौत की वजह को लेकर सस्पेंस बरकरार

संतकबीरनगर, 05 अगस्त: 20 वर्षीय छात्रा सोनम की मौत से ह्ड़कंप मच गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा सोनम की मौत हैंगिंग से होना पाया गया है। मगर मौत की वजह पर सस्पेंस बरकरार है। फिलहाल पुलिस की जांच पड़ताल में प्रेम संबंध में छात्रा द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। जबकि पीड़ित परिजनों ने बेटी की सहेली और एक युवक पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। विदेश से पिता के घर पहुंचने की प्रतीक्षा में शव का अंतिम संस्कार रोक दिया गया है।

सोनम का व्यक्तिगत विवरण
धनघटा क्षेत्र के हैंसर बाजार की रहने वाली 20 वर्षीय सोनम पुत्री नंदलाल साहनी बीएससी नर्सिग की तैयारी कर रही थी। वह सात माह से खलीलाबाद के घोरखल मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। शनिवार की रात उसकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई। छात्रा के बगल के कमरे में रहने वाली उसकी सहेली और एक युवक एबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले गए, वहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित मां बिंदा देवी ने आशंका जाहिर किया कि बखिरा क्षेत्र की रहने वाली बेटी की सहेली और धनघटा क्षेत्र के रहने वाले युवक ने मिलकर सोनम की गला दबाकर हत्या कर दी। इधर सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डबल डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया।

पुलिस की जांच प्रक्रिया
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा सोनम की मौत की वजह हैंगिंग से होना आया है। पीड़ित परिजन धनघटा क्षेत्र के जिस युवक पर आरोप लगा रहे है, उसे पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि दोनों का संपर्क करीब तीन वर्षों से था। दोनों फोन पर बातचीत भी करते थे। छात्रा के किराए के कमरे पर मौका पाकर युवक आता-जाता था। घटना की रात युवक और सोनम के बीच में कान में दवा डालने को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद की वजह से क्षुब्ध होकर सोनम ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

परिजनों का दुख और सहानुभूति
पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है

Photo sonam

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button