ब्रेकिंग
माता गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति स्थापना। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का स्वागत और सम्मान समारोह सम्पन्न। जिला बार एसोसिएशन सभागार में जिला जज का हुआ स्वागत अभिनंदन राजा भैया पर अभद्र टिप्पणी से समर्थकों में रोष, जन सत्ता दल लोकतांत्रिक के आईटी सेल सदस्य ने दी तहरी... शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का प्रतापगढ़ में भव्य स्वागत। तीन माह से मानदेय नहीं, NHM संविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार एसोसिएशन की अपील पर प्रयागराज में खुली रहीं फुटकर दवा की अधिकांश दुकानें राहुल गांधी से मिले प्रतापगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी ने राजा भैया के बयान का समर्थन किया। अवधी के कवि निर्झर प्रतापगढ़ी की कविताओं पर लघु शोध प्रबन्ध।
Global भारत न्यूज़अव्यवस्थाउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

दो महीने से मानदेय नहीं, सड़क पर उतरे NHM कर्मी

CHC कुंडा में NHM संविदा कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन, 21 मई से हड़ताल की चेतावनी

दो महीने से मानदेय नहीं, सड़क पर उतरे NHM कर्मी

CHC कुंडा में NHM संविदा कर्मियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन, 21 मई से हड़ताल की चेतावनी

ग्लोबल भारत न्यूज डेस्क 
कुंडा, प्रतापगढ़। दो माह से मानदेय भुगतान न होने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कुंडा में कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।
प्रदर्शन का नेतृत्व ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस प्रबंधक आशीष दूबे ने किया। इस दौरान एनएचएम के विभिन्न संवर्गों से जुड़े कर्मचारियों ने एकजुट होकर लंबित मानदेय भुगतान, सेवा सुरक्षा और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग उठाई।
आशीष दूबे ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 18 से 20 मई तक कर्मचारी काला फीता बांधकर विरोध दर्ज करेंगे। इसके बावजूद मांगें पूरी नहीं होने पर 21 मई 2026 से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार और हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। हालांकि आपातकालीन सेवाएं पूर्व की भांति जारी रहेंगी।
कर्मचारियों का कहना है कि लगातार दो माह से मानदेय न मिलने के कारण उनके परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने “मानदेय हमारा अधिकार है, भीख नहीं उपकार नहीं” और “एकजुट रहेंगे, अधिकार लेकर रहेंगे” जैसे नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन में डॉ. हिमानी, डॉ. नसरीन, डॉ. वर्षा, रमेश सिंह यादव, शिव शंकर मौर्य, प्रीति, सुमन, श्वेता, साधना, चंद्र मौली समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button