ब्रेकिंग
तथ्य छिपाने पर सख्त हुआ उच्च न्यायालय, ठोंका 1 लाख का जुर्माना  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने देखा अजगरा का पुरातत्व संग्रहालय प्रतापगढ़ में डॉक्टरों की नई टीम का गठन, डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी बने अध्यक्ष कई महीनों बाद खत्म हुई तहसील कुंडा अधिवक्ताओं की हड़ताल सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ कुंडा में जागरूकता अभियान तेज अमेठी में अनशन रत पत्रकार की बिगड़ा स्वास्थ्य संज्ञान नहीं के रहा प्रशासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में धूमधाम से मनाया गया विश्व नर्स दिवस प्रधान पद के भावी प्रत्याशी ने प्रधान पुत्र पर धमकी देने का लगाया आरोप अमेठी: पत्रकार के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे ने पकड़ा तूल लखनऊ में आयोजित "अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम" में मांधाता के शिक्षक शिव भूषण मिश्र का सम्मान हुआ।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने देखा अजगरा का पुरातत्व संग्रहालय

इस दौरान संग्रहालय के संस्थापक डॉ.राजेश कुमार पाण्डेय उर्फ 'निर्झर प्रतापगढ़ी' ने उन्हें अवशेषों के मिलने के स्थान व स्थिति-परिस्थिति के बारे में जानकारी दिया।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने देखा अजगरा का पुरातत्व संग्रहालय

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 16 मई।

इस दौरान संग्रहालय के संस्थापक डॉ.राजेश कुमार पाण्डेय उर्फ ‘निर्झर प्रतापगढ़ी’ ने उन्हें अवशेषों के मिलने के स्थान व स्थिति-परिस्थिति के बारे में जानकारी दिया।

टीम ने प्रतापगढ़ जनपद के यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल अजगरा स्थित निर्झर प्रतापगढ़ी पुरातत्व एवं लोक -कला संग्रहालय में सुरक्षित रखे गये हजारों वर्ष पुराने अनेक प्रकार व विभिन्न कालों के सिक्कों, प्रस्तर व मिट्टी की मूर्तियों, औजारों, खिलौनों, मृद्भांडों,
मुहरों, अलंकृत -अनलंकृत
ईंटों, पांडुलिपियों, एवं जीवाश्मों
के अवलोकन किया।

पुरातत्व सामग्री के परीक्षण हेतु भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सारनाथ मंडल की टीम ने श्री श्याम लाल क.सहा.सचिवालय एवं आशीष कुमार यादव एम.जे.यस.के नेतृत्व में अजगरा पौराणिक स्थल, पौराणिक सरोवर, व संग्रहालय का विधिवत अवलोकन कर संग्रहालय के भवन विस्तार एवं पुरावशेषों की सुरक्षा हेतु शीशे के आधुनिक शोकेस होने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस दौरान संग्रहालय के संस्थापक डॉ.राजेश कुमार पाण्डेय उर्फ निर्झर प्रतापगढ़ी ने उन्हें यह भी बताया कि शासन या किसी एन.जी.ओ.से अभी तक इस संग्रहालय को किसी प्रकार की वित्तीय मदद नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि देखने आने वालों से भी कोई शुल्क न लेकर इसका खर्च वे स्वयं वहन करते हैं।

पुरातत्वविदों की टीम ने ने उनके इस संग्रह कार्य, संरक्षण एवं निःस्वार्थ योगदान की सराहना किया।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button