ब्रेकिंग
आईएमए प्रतापगढ़ ने विश्व रक्त चाप दिवस पर स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया। प्रभारी मंत्री ने प्रतापगढ़ में प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के प्र... तथ्य छिपाने पर सख्त हुआ उच्च न्यायालय, ठोंका 1 लाख का जुर्माना  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने देखा अजगरा का पुरातत्व संग्रहालय प्रतापगढ़ में डॉक्टरों की नई टीम का गठन, डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी बने अध्यक्ष कई महीनों बाद खत्म हुई तहसील कुंडा अधिवक्ताओं की हड़ताल सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ कुंडा में जागरूकता अभियान तेज अमेठी में अनशन रत पत्रकार की बिगड़ा स्वास्थ्य संज्ञान नहीं के रहा प्रशासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में धूमधाम से मनाया गया विश्व नर्स दिवस प्रधान पद के भावी प्रत्याशी ने प्रधान पुत्र पर धमकी देने का लगाया आरोप
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

आईएमए प्रतापगढ़ ने विश्व रक्त चाप दिवस पर स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया।

कार्यक्रम प्रतापगढ़ के कंपनी बाग में आयोजित किया गया जो सुबह ६ बजे से ८.३० तक चला और शिविर में १०० से ज्यादा मॉर्निंग वॉकर की उपस्थिति रही।

आईएमए प्रतापगढ़ ने विश्व रक्त चाप दिवस पर स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज
प्रतापगढ़, 17 मई।

कार्यक्रम प्रतापगढ़ के कंपनी बाग में आयोजित किया गया जो सुबह ६ बजे से ८.३० तक चला और शिविर में १०० से ज्यादा मॉर्निंग वॉकर की उपस्थिति रही।

इनमें सबसे जायदा बुजुर्ग पुरुष/महिला की उपस्थिति रही और काफ़ी युवा लोगों ने भी रक्त चाप और शर्करा (ब्लड शुगर) की जांच करवाई।

काफ़ी लोगो का अनियंत्रित रक्तचाप और ब्लड शुगर लेवल मिला और वहाँ पर उपस्थित डॉक्टर्स द्वारा उनको उचित सलाह और इलाज के बारे में बताया गया।

इस शिविर में आईएमए प्रतापगढ़ ब्रांच की प्रेसिडेंट डॉ शशि प्रभा गुप्ता, डॉ एस एस गुप्ता, डॉ आर पी चौबे, डॉ संजय कपूर, डॉ ए के कुलश्रेष्ठ, डॉ नितिन पांडे, डॉ सम्यक उपाध्याय, दवा कंपनी के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

स्वयंसेवी संस्थाओं ने इस शिविर को आयोजित करने में अपना महत्पूर्ण योगदान दिया।

अंत में इस संदेश के साथ इस स्वास्थ्य शिविर का समापन किया गया कि-
१) जानलेवा हो सकती है उच्च रक्तचाप में लापरवाही बरतना।

२) साइलेंट किलर का कारण बन चुका है उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल।

३) भारतवर्ष में ११ लाख और पूरे विश्व में १,२ अरब लोग उच्च रक्तचाप से ग्रसित हैं।

४) ख़राब ख़ान पान की आदत, ज़रूरत से ज़्यादा तनाव, अनिंद्रा, धूम्रपान, और शराब /नशे का सेवन उच्च रक्तचाप का कारण है।

५) समय समय पर स्वास्थ्य की जांच कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button