ब्रेकिंग
प्रतापगढ़: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम का बड़ा प्रहार, 87,500 रुपये रिश्वत लेते टाइपिस्ट रंगे हाथ ... नगर पालिका अध्यक्ष ने एक वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का दिया ब्यौरा काशीपुर डुबकी प्रधान पर करोड़ो रु गबन का लगा आरोप, एडीओ पंचायत ने शुरू की जांच ब्रह्माकुमारीज़ एवं इनर व्हील क्लब द्वारा शीतकालीन राहत अभियान के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न। दुष्कर्म के वांछित आरोपी को नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण हेतु कार्यक्रम कि... यूपी में एसआईआर के नाम पर लगभग तीन करोड़ मतदाताओं का नाम हटना लोकतंत्र के लिए घातक- प्रमोद तिवारी राजा भइया के सनातनी विचारों से प्रेरित होकर सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में जुटा युवक नई जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस जनों ने स्वागत किया। सीएचसी कुंडा में 131 नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

शिव महापुराण कथा के चौथे दिन कथा व्यास जी ने देवी पार्वती के जन्म का प्रसंग सुनाया

शिव महापुराण कथा के चौथे दिन कथा व्यास जी ने देवी पार्वती के जन्म का प्रसंग सुनाया। देवी पार्वती भगवान शिव की पत्नी हैं और उनका जन्म राजा हिमालय के घर हुआ था।…

प्रतापगढ़। अष्टभुजा नगर में अमरपाल चतुर्वेदी के यहाँ आयोजित शिव महापुराण कथा में कथा व्यास बृजराज शास्त्री महाराज ने कहा कि देवी पार्वती के जन्म की कथा हिन्दू पौराणिक कथाओं का महत्वपूर्ण भाग है। देवी पार्वती भगवान शिव की पत्नी हैं और उन्हें शक्ति का अवतार माना जाता है। उनका जन्म राजा हिमालय के घर हुआ था, उनकी माता का नाम मैना था। बताया कि दक्ष प्रजापति की पुत्री सती ने भगवान शिव से विवाह किया था, लेकिन दक्ष प्रजापति ने शिव को अपने यज्ञ में आमंत्रित नहीं किया, इससे सती ने अपने पिता के यज्ञ में आत्मदाह कर लिया था।
सती के आत्मदाह के बाद भगवान शिव ने उन्हें पुनर्जन्म लेने का आशीर्वाद दिया। सती ने राजा हिमालय के घर देवी पार्वती के रूप में पुनर्जन्म लिया। देवी पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की। बताया कि वह भगवान शिव की पत्नी होने के साथ-साथ एक शक्तिशाली देवी भी हैं। इस अष्टभुजा नगर व आसपास के भारी संख्या में क्षेत्रवाशी व श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण किया।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button