ब्रेकिंग
यूपी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष डा. रोहित मिश्रा ने रविवार को पदभार संभाला। बदलते परिदृश्य में कैसे रहें सुरक्षित? प्रधानाचार्य परिषद ने किया जिला विद्यालय निरीक्षक से मुलाकात। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना के विरोध में कांग्रेस ने निकाली 'सद्बुद्धि यात्रा। प्रतापगढ़ कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यक्रमों की बनी रणनीति। पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ द्वारा सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी श्रीमती नमिता सिंह को दी गई... राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर डॉक्टरों का हुआ भव्य सम्मान। स्वस्थ्य समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है-- शांभवी विधिक सचिव अधूरी सड़क छोड़कर ठेकेदार गायब गिट्टी पर चलने को मजबूर हुए ग्रामवासी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा का महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भव्य स्वागत।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

नगर पालिका का बड़ा खेल हुआ उजगार,एक पुराने मकान के नंबर को दूसरे मकान पर भी किया गया दर्ज,नोटिस जारी

नगर पालिका का बड़ा खेल हुआ उजगार,एक ही मकान के नंबर को दूसरे मकान पर भी किया गया दर्ज,नोटिस जारी

प्रतापगढ़। के नगर पालिका परिषद बेला में बड़ा खेल उजगार हुआ है, जहां शहर के चिलबिला पश्चिम वार्ड में एक पुराने मकान के नगर पालिका अभिलेख में पहले दर्ज नंबर को उस मकान से कुछ दूर स्थित दूसरे पुराने मकान को भी उसी पहले वाले मकान नंबर में दर्ज कर लिया गया है।पहले वाले मकान स्वामी राहुल कुमार गुप्ता ने इसकी लिखित शिकायत नगर पालिक के अधिशासी अधिकारी से किया है। जिसके बाद बीते 5 मार्च 2025 को नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी करते हुए 15 दिवस के भीतर दो पक्षों से जवाब मांगा है और अपने- अपने अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा है।

मामला चिलबिला पश्चिम का है जहां के निवासी राहुल कुमार गुप्ता एडवोकेट ने अधिशासी अधिकारी को लिखित शिकायत पत्र यह आरोप लगाया है कि आशीष सिंह निवासी कोट चिलबिला पर० व तह० सदर ने एक पुराने मकान का बैनामा जिसका विवरण बही सं० 1 जिल्द सं0 4778 के पृष्ठ सं0 221 से 242 तक क्रमांक 4944 पर बीते 10 अक्टूबर 2018 को रजिस्ट्रीकृत संतोष कुमारी पत्नी शंकरलाल निवासिनी चिलबिला (पश्चमी) प्रतापगढ़ से कराया है।जिनका म०नं० 65 नगर पालिका के अभिलेखों में पहले से ही दर्ज है। राहुल गुप्ता का आरोप है कि आशीष सिंह ने षड्यंत्र करके और कर्मचारियों की मिली भगत से करके मकान नं0 52 पर 52/1 मकान नं० दर्ज करवा लिया। जबकि यह दाखिल खारिज मकान नम्बर 65 पर चिलबिला (पश्चिमी) नगर पलिका के अभिलेखों में दर्ज होना चाहिए।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button