ब्रेकिंग
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक बार फिर गौ रक्षा के लिए आंदोलन पर उतरने का ऐलान किया। प्रतापगढ़ जीआरपी को मिली 47 लाख की बड़ी सौगात,DG रेलवे ने किया प्री-फैब्रिकेटेड बैरक का उद्घाटन योग की असली कसौटी है भागदौड़ भरी जिंदगी में भी परमात्मा की याद में रहना: राजयोगिनी शिवानी दीदी करुण पाण्डेय बने उपाध्यक्ष पूर्वी जोन जज देवता नहीं — जनता के सेवक मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक, थानाध्यक्ष धनंजय राय का हुआ सम्मान। नाले में उतराता मिला 42 वर्षीय युवक का शव, प्रतापगढ़: आसपुर देवसरा में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या, बेटा गंभीर, दो महि... प्रतापगढ नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार - 40 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब... प्रतापगढ़ सदर सीट पर फिर दावेदारी, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का ऐलान - 2027 में सदर और विश्वनाथगंज से...
उत्तराखंडदेश

रामनगर में रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबकर पर्यटक की मौत

नोएडा निवासी राकेश शर्मा की ढिकुली स्थित एक रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई

रामनगर में रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबकर पर्यटक की मौत

रामनगर: कॉर्बेट नेशनल पार्क भ्रमण पर आए उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी राकेश शर्मा की ढिकुली स्थित एक रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबकर दर्दनाक मौत हो गई। राकेश अपने चार दोस्तों के साथ शुक्रवार शाम को रिसॉर्ट में बने स्विमिंग पूल में नहा रहे थे, तभी अचानक उनकी हालत खराब हो गई। दोस्तों और रिसॉर्ट स्टाफ ने उन्हें रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों की तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर करती है और कई सवाल खड़े करती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

रामनगर में रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में डूबकर पर्यटक की मौत
ram nagar resort

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button