ब्रेकिंग
कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी प्रतापगढ़ में औद्योगिक क्रांति की दस्तक: रायगढ़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, यूपीडा टीम ने किया निरी... खड़गे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, करुण पाण्डेय बोले—यह दलित समाज का अपमान कुंडा के करेंटी प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था: इंचार्ज अनुपस्थित, मिड डे मील पर सवाल अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत हाईवे पर मौत का तांडव: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, दंपती जिंदगी की ज...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे पं. दीनदयाल उपाध्याय: संगमलाल गुप्ता

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रानीगंज के दमदम डीह स्थित मां काली देवी चउरा धाम में 'मेरा गांव मेरा तीर्थ' के अंतर्गत आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम।

एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता थे पं. दीनदयाल उपाध्याय: संगमलाल गुप्ता

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 25 सितंबर।

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रानीगंज के दमदम डीह स्थित मां काली देवी चउरा धाम में ‘मेरा गांव मेरा तीर्थ’ के अंतर्गत आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती संध्या पर रानीगंज के सुदूर ग्रामीण इलाके दमदम डीह स्थित मां काली देवी चउरा धाम में मेरा गांव मेरा तीर्थ अभियान के तहत वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता एवं बतौर मुख्य वक्ता पूर्व राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा भाजपा व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता आलोक पांडेय मौजूद रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, उपाध्यक्ष अशोक सरोज, जिला महामंत्री पवन गौतम, पूर्व महामंत्री भाजपा अजय सिंह मौजूद रहे।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संगम लाल गुप्ता ने कहाकि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने राष्ट्र भाव से कार्य करते हुए समाज के सर्वांगीण उन्नति के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

उन्होने पंडित जी को मानव नहीं देवतुल्य बताया। पूर्व सांसद ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी सुदूर ग्रामीणों तक विकास की लहर पहुंचाने का काम कर रही है।

मुख्य वक्ता आलोक पांडेय ने कहाकि लोगों में सामाजिक समरसता का बोध होने के साथ-साथ एकात्मता का बोध होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एकात्म मानववाद का विश्व व्यापी सिद्धांत प्रस्तुत किया था। दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपने जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को एक समान ही रखने पर विशेष बल दिया था। उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणा दायी है।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति से बड़ा राष्ट्र है यह भाव हम सबके मन में होना चाहिए और इसी भाव से कार्य करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करने का संदेश दिया था।

पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवनवृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन अनिल सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा ने किया।

इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद प्रजापति उर्फ बचऊ कमेटी अध्यक्ष, रामबाबू उर्फ हरिकेश बहादुर सरोज मंडल पूर्व महामंत्री, मुन्ना लाल बिंद विधानसभा अध्यक्ष रानीगंज निषाद पार्टी, शिव कुमार बिंद, मनीलाल बिंद बूथ अध्यक्ष भाजपा, दयाराम बिंद बूथ अध्यक्ष भाजपा, अनिल कुमार मौर्य समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button