ब्रेकिंग
कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज... उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतापगढ़ की मांधाता इकाई द्वारा विकासखंड मुख्यालय पर कार्यशाला स...
उत्तराखंड

हरिद्वार में सम्पन्न हुआ उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन का त्रैवार्षिक चुनाव, विश्वनाथ मिश्र बने वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष

हरिद्वार में सम्पन्न हुआ उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन का त्रैवार्षिक चुनाव, विश्वनाथ मिश्र बने वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश कर अधिवक्ता संगठन पंजीकृत लखनऊ का त्रैवार्षिक चुनाव 2025-28 हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम (निकट ज्वालापुर रोड) में 6 नवम्बर की रात्रि में सम्पन्न हुआ। मतगणना के बाद परिणाम 7 नवम्बर 2025 को दोपहर 12 बजे घोषित किए गए। इस चुनाव में नोएडा के श्री राजपाल यादव प्रांतीय अध्यक्ष तथा प्रतापगढ़ के श्री विश्वनाथ मिश्र वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

श्री विश्वनाथ मिश्र वर्तमान में जिला कर अधिवक्ता संगठन पंजीकृत प्रतापगढ़ के अध्यक्ष भी हैं। उनकी जीत पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों में हर्ष की लहर देखी गई। शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के चेयरमैन श्री शिव किशोर गौड़ ने विशेष रूप से उपस्थिति दर्ज कराई और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

उपकास संस्थापक अध्यक्ष श्री हर्ष शर्मा ने इस विजय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री विश्वनाथ मिश्र को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर प्रतापगढ़ से हरिद्वार गए संगठन के संस्थापक अध्यक्ष श्री के.पी. चतुर्वेदी, महामंत्री श्री राजीव चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष श्री विनय कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री श्री राजन जायसवाल एवं श्री महेंद्र बहादुर ने श्री मिश्र को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button