ब्रेकिंग
सेवा ही संकल्प: अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर भाजपा नेता आशुतोष त्रिपाठी ने वृद्धजनों का लिया आशीर्वा... पितरों का श्राद्ध अहो सौभाग्य हिन्दी पखवाड़ा समापन समारोह में कविगोष्ठी का आयोजन हुआ। कचेहरी में अड्डा जमाए फर्जी वक़ीलों से कब्जा मुक्त के निर्देश कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें  मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों... राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" को राष्ट्रीय "हिन्दी भक्त सम्मान" 2026 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पक... आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा
उत्तरप्रदेशखेलटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकप्रतापगढ़मनोरंजनराज्यलाइफ स्टाइलविदेशव्यापार

खालिस्तानी आतंकियों के शवों को लेकर जा रही एंबुलेंस टकराई, पुलिस महकमे में हड़कंप

यूपी के रामपुर में देर रात हादसा हो गया। पीलीभीत में एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकियों के शव ले जा रही एंबुलेंस मंगलवार देर रात अज्ञात वाहन से टकरा गई। सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दूसरे वाहन से शव और उनके परिजनों को पुलिस ने यहां से रवाना कर दिया है।

सोमवार को पीलीभीत जनपद में पुलिस मुठभेड़ में खालिस्तान समर्थित तीन आतंकी माड्यूल्स मारे गए थे। जिनके शव के पोस्टमार्टम कराए गए। मंगलवार की देर रात एंबुलेंस से मृतकों के परिजन शव पंजाब ले जा रहे थे। उनके साथ यूपी और पंजाब की पुलिस भी आगे-पीछे चल रही थी। इसी बीच रात करीब साढ़े 11 बजे रामपुर में सिविल लांइस कोतवाली क्षेत्र के मंसूरपुर बाईपास पर शाहबाद मार्ग के ऊपर स्थित पुल के पास अज्ञात वाहन से एंबुलेंस टकरा गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी सूचना जैसे ही सिविल लाइंस पुलिस को मिली, हड़कंप मच गया।

आनन फानन में आसपास का फोर्स भी मौके पर पहुंच गई l हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई, जिस पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर दूसरे वाहन से शव और परिजनों को रामपुर से रवाना कर दिया। एसपी विद्या सागर मिश्र ने बताया कि शव ले जा रही एम्बुलेंस मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुई है, किसी को कोई चोट नहीं आई है। शव और परिजन यहां से रवानाकरदिएहैं।

पंजाब और यूपी पुलिस ने तीन खालिस्तानी आतंकियों को किया था ढेर

यूपी के पीलीभीत में सोमवार सुबह पंजाब और यूपी पुलिस ने मिलकर तीन खालिस्‍तानी आतंकवादियों को एनकाउंटर में मार गिराया था। तीनों आतंकी खालिस्‍तानी कमांडो फोर्स के सदस्‍य थे। उनके पास से दो एके-47 गन और दो ग्लॉक पिस्टल के अलावा भारी मात्रा में कारतूस मिले थे। मारे गए आतंकियों की पहचान गुरविंदर सिंह, रवि और जसप्रीत के रूप में हुई है। तीनों पर 18 दिसम्‍बर को पंजाब के गुरदासपुर पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले में शामिल रहने का आरोप था।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button