ब्रेकिंग
साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जरुरतमंदो की मदद करना पुनीत कार्य – अपर जिला जज

अधिवक्ता परिषद व भारतीय भाषा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में कम्बल वितरण अभियान जारी

अधिवक्ता परिषद व भारतीय भाषा अभियान के संयुक्त तत्वावधान में कम्बल वितरण अभियान जारी

प्रतापगढ़। जनपद न्यायाधीश अब्दुल शाहिद के मार्गदर्शन में ठंड से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/ अपर जिला जज सुमित पवार द्वारा बुधवार को दीवानी न्यायालय परिसर में ठंड से ठिठुर रहे दर्जनों जरूरतमंद वादकारियों को कम्बल प्रदान किया गया।

कम्बल पाकर वादकारियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। इस मौके पर अपर जिला जज सुमित पवार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने कमाई का एक निश्चित भाग गरीब व लाचार एवं जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओ के लिए दान करना चाहिए। उन्होंने भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता व अधिवक्ता परिषद के जिला महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल के संयुक्त तत्वावधान में चलायें जा रहें कम्बल वितरण अभियान की सराहना की। अपर जिला जज सुमित पवार ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब असहाय व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करता है। इस मौके पर भारतीय भाषा अभियान के जिला संयोजक महेश कुमार गुप्ता व अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल एडवोकेट ने संयुक्त रूप से कहा कि जरूरतमंद की मदद करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। यह अभियान ठंड भर सतत जारी रहेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से जेल विजिटर पैनल के विश्वनाथ त्रिपाठी, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य किरण बाला सिंह, जिला कोषाध्यक्ष भरत लाल वैश्य, जिला संयोजक भारतीय भाषा अभियान सतीश दूबे, अधिवक्ता परिषद उपाध्यक्ष रवि सिंह, आशीष गुप्ता,अजीत शर्मा,शालिनी श्रीवास्तव, शैलेश ओझा,अजय शर्मा, प्रमोद,ममता पाण्डेय, राकेश यादव सहित आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button