ब्रेकिंग
कुंडा में 1.20 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण का शिलान्यास कुंडा में एसपी दीपक भूकर का पैदल मार्च, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर सख्त रुख प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी कंधों पर किताबें नहीं, सपनों का बोझ—भारी बस्तों तले दबता बचपन आखिर कब तक? खाकी का मान: कानपुर नगर में तैनात आरक्षी बना पीसीएस अधिकारी प्रतापगढ़ में औद्योगिक क्रांति की दस्तक: रायगढ़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, यूपीडा टीम ने किया निरी... खड़गे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, करुण पाण्डेय बोले—यह दलित समाज का अपमान कुंडा के करेंटी प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था: इंचार्ज अनुपस्थित, मिड डे मील पर सवाल अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी

अगर इस जमीन पर दोबारा दिखाई दीं तो मां-बेटी का अपहरण करवा देंगे। अगर जमीन का उपयोग करना है, तो वीर भान सिंह को 10 लाख रुपये पहुंचा दो।

प्रतापगढ़: दबंगों के हौसले बुलंद, महिला और उसकी बेटी को अपहरण की धमकी देकर मांगी 10 लाख की रंगदारी

प्रतापगढ़, 11 अप्रैल। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भुवालपुर में भू-माफियाओं और दबंगों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब वे माननीय न्यायालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाने से भी नहीं कतरा रहे हैं। ताजा मामला एक विधवा महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट, अभद्रता और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का सामने आया है

क्या है पूरा मामला?

हरियाणा के महेंद्रगढ़ की निवासी संतोष देवी (पत्नी स्व. उमेंद सिंह) ने कोतवाली देहात में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी ग्राम भुवालपुर, डोमीपुर में गाटा संख्या 835क की पुश्तैनी जमीन है। इस जमीन पर उनका कब्जा दखल है और चारों तरफ बाउंड्री वॉल भी बनी हुई है।

पीड़िता के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे जब वह अपनी बेटी के साथ अपने प्लॉट पर मजदूरों से साफ-सफाई करवा रही थीं, तभी क्षेत्र के कुछ नामजद दबंगों ने उन पर हमला बोल दिया।

मजदूरों को भगाया, मां-बेटी के साथ की धक्का-मुक्की
शिकायत के मुताबिक वीर भान सिंह, राघवेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, पारसनाथ गुप्ता, और सरोज सिंह अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ अवैध रूप से प्लॉट में घुस आए। इन लोगों ने पहले तो मजदूरों को गाली-गलौज कर वहां से भगा दिया और फिर विरोध करने पर संतोष देवी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी बेटी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया।

*न्यायालय के आदेश की अवहेलना और 10 लाख की मांग**

हैरानी की बात यह है कि इस जमीन पर दीवानी न्यायालय द्वारा **08/12/2025** को प्रार्थी के पक्ष में ‘स्थायी निषेधाज्ञा’ (Stay Order) जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद दबंगों ने सरेआम कानून को चुनौती दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि:

*”अगर इस जमीन पर दोबारा दिखाई दीं तो मां-बेटी का अपहरण करवा देंगे। अगर जमीन का उपयोग करना है, तो वीर भान सिंह को 10 लाख रुपये पहुंचा दो।”*

पुलिस की कार्रवाई का इंतजार

घटना से डरी-सहमी पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की है। स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब देखना यह होगा कि क्या प्रतापगढ़ पुलिस इन दबंगों पर नकेल कस पाती है या महिला को अपनी सुरक्षा के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा।

Pratapgarh news update

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button