ब्रेकिंग
हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित UPI लेन-देन पर 0.4% टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञाप... सेवा संकल्प अभियान के तहत रानीगंज पहुंची संकल्प बाइक यात्रा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत आज यक्ष प्रश्नों के उत्तर देंगे आठ युधिष्ठिर। साइबर अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:संगठित साइबर ठगी के शातिर गिरोह का पर्दाफाश भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

रामपुर खास के लिए राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना की ओर से सात सड़कों को मिली चार करोड़ की सौगात।

क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में पक्की सड़क के निर्माण के लिए करोड़ो की सौगात मिली है।

रामपुर खास के लिए राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी तथा विधायक मोना की ओर से सात सड़कों को मिली चार करोड़ की सौगात।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज, प्रतापगढ़, 7 फरवरी।

क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में पक्की सड़क के निर्माण के लिए करोड़ो की सौगात मिली है।

धार्मिक स्थली गुम्मौर देवी धाम समेत क्षेत्र की मुख्य सड़कों से पुरवों के लिए पक्के मार्ग के निर्माण के लिए शासन ने चार करोड़ रूपये की मंजूरी प्रदान की है।

अब रामपुरखास के कई पुरवों में भी ग्रामीणों को चमचमाती काली सड़क से आवागमन की जल्द सहूलियत मिल सकेगी।

इन सड़कों को पिच मार्ग बनाए जाने के लिए क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने इन मार्गो को पक्की कराए जाने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय योजनान्तर्गत प्रस्ताव सौंपते हुए राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी के साथ शासन में लगातार पैरवी की।

शासन के अनुसचिव शिवकुमार की ओर से पांच फरवरी को निर्गत हुए शासनादेश में प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।

इसके तहत सांगीपुर ब्लाक के नसीरपुर ननौती से अधार का पुरवा लगभग एक किलोमीटर के लिए बहत्तर लाख चौबीस हजार, इसी ब्लाक के पूरे भाव सिंह का पुरवा नौ सौ मीटर संपर्क मार्ग के पचहत्तर लाख चौवालिस हजार, वहीं लालगंज ब्लाक के बरीबोझ में बड़ा राजा का पुरवा आठ सौ मीटर संपर्क मार्ग के लिए तिरपन लाख छियालिस हजार, देल्हूपुर के गड़रियन का पुरवा आठ सौ मीटर संपर्क मार्ग के लिए तिरपन लाख छियालिस हजार, उधरनपुर की छः सौ मीटर मुस्लिम बस्ती संपर्क मार्ग के लिए उन्तालिस लाख अठहत्तर हजार, समापुर में खीरी बभनउटी पांच सौ मीटर संपर्क मार्ग के लिए तैंतीस लाख बत्तीस हजार, असरही के मां गुम्मौर देवी छः सौ मीटर संपर्क मार्ग के लिए तैतीस लाख इक्तीस हजार की धनराशि स्वीकृत हुई है।

विधायक आराधना मिश्रा मोना ने उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि गांवों से पुरवों को पक्की सड़क से जोड़ने का उनका मिशन मजबूत हुआ है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में सड़क संसाधन में करोड़ों की सौगात की जानकारी पर गुरूवार को रामपुरखास में खुशी का माहौल दिखा।

यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने विज्ञप्ति में दी है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button