
- करौधाही स्कूल में भंडारा आज

Oplus_131072
प्रतापगढ़ : सावन की पावन मास में जहां शिव भक्तों का चारों ओर बिभिन्न आयोजन देखने को मिल रहा है। ऐसे में जनपद के सड़वा चंडिका विकास खंड के उपाध्याय पुर जूनियर हाई स्कूल करौधाही में भंडारे का आयोजन किया गया है। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को शुरू हुआ ॐ नमः शिवाय जाप का आज शनिवार को समापन होगा भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सभी शिव भक्तों को आयोजन में पहुंच कर प्रसाद ग्रहण करने कि अपील की गई है। आयोजकों में अनुपम भट्ट, डॉ राकेश शर्मा, ललित शर्मा, परीक्षित भट्ट, कमलेश शर्मा, हरिकेश शर्मा, शीतला प्रसाद शर्मा, जमुना प्रसाद, कालिका प्रसाद, विनीत, अनित, अर्पित, अंकित, रुद्र एवं भानु आदि लोग आयोजन में तन्मयता से सहभाग करते हुए नजर आ रहे हैं।

