ब्रेकिंग
नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि ! स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन  भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित : सुभाष जी भारत की शक्ति सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना में निहित: सुभाष जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रयाग में सेवा विभाग द्वारा कन्या पूजन का भव्य आयोजन किया गया। प्रतापगढ़ - पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी,पति गिरफ्तार, खून सना पत्थर बरामद खाद की कालाबाजारी! 1600 में बेच रहे 1350 की डी ए पी खाद
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

महाकुम्भ को प्रदूषण रहित बनाने की दृष्टि से आरएसएस का अभियान जारी

स्वयं सेवक समाज से एक थाली, एक थैला दान का कर रहे आग्रह

प्रतापगढ़,2 जनवरी। प्रयागराज की पावन धरती पर प्रारम्भ हो रहे महाकुम्भ को प्रदूषण रहित,कचरा रहित, प्लास्टिक मुक्त बनाने की दृष्टि से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ की पर्यावरण गतिविधि के माध्यम से एक थाली एक थैला महाभियान गतिमान है।

महाकुंभ

इसी दृष्टि से संघ के स्वयंसेवक समाज से एक थाली एक थैला दान का आग्रह कर रहे है,जिससे महाकुम्भ शुरू होने पर स्नान के लिए जाने वाले स्नानार्थियों द्वारा प्लास्टिक मुक्त कुम्भ में सहायता मिले। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह हेमंत कुमार ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले के स्वयंसेवक प्रयागराज महाकुंभ को कचरा मुक्त बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने समाज के नागरिकों से आह्वाहन किया कि इस पुनीत अभियान में अपना सहयोग करें साथ में महाकुम्भ को हरित कुम्भ बनाए जाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करे । समाज के बंधु संकल्पित हो कि जब भी वो महाकुंभ में स्नान हेतु जाएंगे,न गंदगी करेंगे न करने देंगे। जिला कार्यवाह हेमंत ने बताया कि आगामी 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में महाकुम्भ होने जा रहा है। जिसमें 45 दिनों में अनुमानित 40 करोड़ श्रद्धालु शामिल होने वाले है। उन्होंने कहा कि कल्पना करें कि इतने तीर्थ यात्रियों में भोजन आदि में कितना डिस्पोजल व पालीथीन लग सकता है,जो कचरा बनकर तीर्थ नगरी प्रयाग और पवित्र त्रिवेणी संगम को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। शासन-प्रशासन अपने स्तर से कार्य कर रहे है,किंतु कचरा न हो या कम हो ये जिम्मेदारी हम सब पर भी है। उन्होंने कहा कि हम सबने संकल्प लिया है कि हर घर से एक थाली एक थैला संग्रह करके प्रयागराज के तीर्थयात्रियों तक पहुंचाया जाय।भोजन के लिए थाली और सामान के लिए थैला तीर्थ यात्रियों के पास होगा तो कचरा कम होगा।इस पुनीत कार्य में समाज जागरण को आवश्यकता है। इस अभियान में प्रमुख रूप से ,विभाग संपर्क प्रमुख कार्तिकेय,डॉक्टर अनूप,नीरज,मुकेश,अजय,शिवेश शुक्ल, उमेश, रवि, शारदा,शिव सोनी, क्षमा शंकर,डॉक्टर जेपी वर्मा, प्रभात,प्रभा शकंर, पुनीत, रमापति, अनिल, शेष्मणि, आशीष, अंकित, सुमित, बृजलाल,विवेकानंद, विनोद, अविनाश,भूपेंद्र आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button