ब्रेकिंग
डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि ! स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह? राष्ट्र सेविका समिति नें किया शस्त्र पूजन 
अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, एक शातिर बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, करीब 278 ग्राम स्मैक से भरा बैग और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद किया

नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, एक शातिर बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार

प्रतापगढ़। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के करौंदी पुल के पास बुधवार की सुबह पुलिस और एसओजी/स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पूरा मामला। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम कुमार उर्फ हितेश पुत्र राजकुमार निवासी देवकली, थाना कोतवाली नगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, करीब 278 ग्राम स्मैक से भरा बैग और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।बताया जा रहा है की चेकिंग के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी के पैर में चोट आई और वह मौके पर दबोच लिया गया।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, प्रेम कुमार उर्फ हितेश पर डकैती, गैंगस्टर एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम जैसे तीन संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बाइट — एएसपी पूर्वी प्रतापगढ़

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button