ब्रेकिंग
पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।।
अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ पुलिस और लुटेरों के बीच हुआ मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली।

30 अगस्त को दिया था लूट की घटना को अंजाम।

अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश हुआ फरार, घायल बदमाश को कराया गया अस्पताल में भर्ती

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। पुलिस और लुटेरों के बीच हुआ मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली। अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश हुआ फरार, घायल बदमाश को कराया गया अस्पताल में भर्ती । 30 अगस्त को दिया था लूट की घटना को अंजाम।

पूरा मामला— लालगंज थाना क्षेत्र के बेल्हा रोड पर सोमवार शाम को पुलिस और स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई में लूट के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। घायल आरोपियों को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया है।एएसपी ने बताया की 30 अगस्त की शाम पूरे बंशी गांव के एक मजदूर से तीन बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग भी की थी। इस घटना पर गंभीरता दिखाते हुए एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कई टीमों का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सोमवार शाम को जब पुलिस बेल्हा रोड पर चेकिंग कर रही थी,तभी आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों—राजेश यादव पुत्र शारदा प्रसाद यादव निवासी हर्षपुर कुटवा थाना सांगीपुर औऱ राहुल यादव पुत्र रामराज यादव निवासी खुशहट थाना सांगीपुर को घायल कर दबोच लिया।
तीसरा आरोपी अभिषेक यादव उर्फ शुभम उर्फ नोती निवासी निसारी भदारी कला थाना लालगंज मौका पाकर भाग निकला।आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 12 बोर व 315 बोर के दो तमंचे, दो खोखा व दो जिन्दा कारतूस बरामद किए हैं।

बाइट– संजय राय( अपर पुलिस अधीक्षक)

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button