ब्रेकिंग
पासपोर्ट पर भ्रम खत्म जिला बार एसोसिएशन चुनाव में कुल 356 मतदाताओं में से 349 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का किया प्रयोग,कल ... भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का सत्ताइसवें स्थापना दिवस मनाया गया। लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा वृहद वृक्षारोपण रानीगंज के विकास को लेकर सीएम योगी से मिले निवर्तमान विधायक धीरज ओझा सुल्तानपुर: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कमैचा चांदा में आयोजित हुई छात्र संसद  लोक भारती प्रतापगढ़ के आह्वान पर विभिन्न संगठनों नें किया देववृक्ष हरिशंकरी रोपण। सार्वजनिक विकास तथा जन जन की आवश्यकता पर सदैव खरे उतरे हैं प्रमोद तिवारी- तनुज पुनिया 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ स... पीएम आवास योजना 4.0 के तहत उत्तर प्रदेश को मिले 6,18,482 नए पक्के मकान-- केशव मौर्य।।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

थाईलैंड में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतापगढ़ की शिक्षिका का हुआ सारस्वत सम्मान।

प्रतापगढ़ की कर्मठ एवं कुशल पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती विनय श्रीवास्तव, पत्नी डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सम्मानित किया गया।

थाईलैंड में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतापगढ़ की शिक्षिका का हुआ सारस्वत सम्मान।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

बैंकॉक/प्रतापगढ़; 7 जून।

प्रतापगढ़ की कर्मठ एवं कुशल पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती विनय श्रीवास्तव, पत्नी डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सम्मानित किया गया।

होटल बैंकाक पैलेस में आयोजित ‘भव्य अंतर्राष्ट्रीय महिला शिक्षिका सम्मान समारोह-2025’ में उनके शैक्षिक योगदान के लिए उन्हें विशेष सम्मान से नवाजा गया।

प्रतापगढ़ की बाल शिक्षा जगत में उत्कृष्ट पहचान रखने वाली एंजिल आइडियल मांटेसरी स्कूल प्रतापगढ़ की कर्मठ एवं कुशल पूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती विनय श्रीवास्तव, पत्नी डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के होटल बैंकाक पैलेस में आयोजित ‘भव्य अंतर्राष्ट्रीय महिला शिक्षिका सम्मान समारोह-2025’ में उनके शैक्षिक योगदान के लिए विशेष सम्मान से अभिनंदन गया।

इस गौरवपूर्ण आयोजन में उनके सिर पर मिसेज एशिया यूनिवर्स डॉ.पूजा शैलेन्द्र निगम द्वारा ताज पहना कर उन्हें समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया, जिससे न केवल उनका ही बल्कि प्रतापगढ़ जिले का भी नाम अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन और गौरवान्वित हुआ।

यह ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय समारोह धरा धाम इंटरनेशनल और देवनागरी उत्थान फाउंडेशन तथा एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के संयुक्त प्रयास एवं तत्वावधान में संपन्न हुआ,जिसका सफल संचालन मिसेज एशिया यूनिवर्स डॉ.पूजा निगम द्वारा किया गया।

इस अवसर पर देश-विदेश की अनेक सुयोग्य शिक्षिकाओं को भी शिक्षा क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के आयोजक सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पांडेय एवं डॉ. सुनील कुमार दुबे जी ने श्रीमती विनय श्रीवास्तव सहित सभी सम्मानित शिक्षिकाओं को शुभाशीष देते हुए उनके शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धराधाम इंटरनेशनल के संस्थापक एवं मानद कुलपति प्रो. डॉ. सौरभ पांडेय महाराज, राष्ट्रभाषा सेवा संघ एवं देवनागरी उत्थान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. सुनील कुमार दुबे, थाईलैंड सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ. मोनरुडी सोमार्ट सहित इंडोनेशिया एवं थाईलैंड के राजघरानों के प्रतिनिधि, अंतर्राष्ट्रीय गणमान्यजन एवं शिक्षाविद आदि उपस्थित रहे।

इस “क्राउनिंग 👑 सम्मान” को पाकर श्रीमती विनय श्रीवास्तव ने इसे महिला शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने वाला प्रेरणादायी क्षण बताया और अपने अनुभव को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक योगदान हेतु समर्पित किया।

उन्होंने इस ऐतिहासिक सम्मान के लिए आयोजक संस्था के सभी सम्मानित आयोजकों, संयोजकों और विभिन्न अति महत्वपूर्ण विशिष्ठ सम्मानित अतिथियों को उर तल से अपना साधुवाद देते हुए उन सभी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त किया।

इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्ति की सूचना पाकर घर, परिवार, स्वजनों, परिजनों, रिश्तेदारों और महिला शिक्षक मित्रों द्वारा फोन एवं व्हाट्सएप पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button