ब्रेकिंग
मत्स्य पालन विभाग नें 1 लाख मत्स्य बीज गंगा नदी किया संचित  डॉ राकेश सिंह हुए अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर सम्मानित एक नवम्बर को तुलसीसदन में लगेगा मेगा विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर विजन प्लस आई केयर एवं आप्टिकल्स सेंटर का भव्य शुभारंभ, नेत्र सेवाओं को मिलेगी नई पहचान माधव नगर, प्रयाग भाग दक्षिण में हर्षोल्लास से मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। प्रतापगढ़ में MBBS छात्र की संदिग्ध मौत,मेडिकल कॉलेज में हड़कंप; हॉस्टल के नीचे मिला शव नगर पंचायत रानीगंज में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। दहन नहीं — रावण की अन्त्येष्टि ! स्वर्गीय शशिधर मिश्र की पुण्यतिथि पर विराट दंगल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जीडीपी में सबसे नीचे प्रतापगढ़! विकास पुरुषों की सोंच पर प्रश्न चिन्ह?
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

सनराइज पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

सनराइज पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

(प्रतापगढ़ कुंडा।) नगर पंचायत मानिकपुर में स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने विज्ञान से संबंधित अनेकों प्रोजेक्ट बनाकर उनकी व्याख्या की।कक्षा 9 के विद्यार्थी अभिषेक उपाध्याय ने सूक्ष्मदर्शी बनाकर बच्चों को इसकी उपयोगिता के बारे में बताया।आदर्श मौर्य ने ग्रीन हाउस प्रभाव का प्रोजेक्ट तैयार किया था।इसके माध्यम से उसने बताया कि हमें अपने पर्यावरण को हरा भरा रखना चाहिए वह पेड़ लगाना चाहिए। कक्षा 5 की विद्यार्थी मानस वर्मा ने हाइड्रोलिक प्रेशर प्रोजेक्ट तैयार किया था ।इस प्रोजेक्ट के माध्यम से उसने यह बताने का प्रयास किया कि विज्ञान आज की जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। विज्ञान से हम दूर नहीं रह सकते।अनेक बच्चों ने अलग-अलग प्रोजेक्ट बनाकर विज्ञान की महत्ता को समझाया। स्कूल के प्रबंधक अजय मिश्रा एवं राम मनोरथमिश्रा ने प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रिंसिपल एस के साहू शिक्षक गण चंदन सर, अथर्व, सर ,अनिल सर यासमीन ,रश्मि ,रितु ,राहुल सर,आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button