ब्रेकिंग
विवाहिता के ससुर और देवर नें किया रेप के बाद जिन्दा जलाने का किया प्रयास प्रतापगढ़ में रोजगार महाकुंभ! बाबू संत बख्श सिंह कॉलेज में 100 से अधिक युवाओं को मिला रोजगार, नगीना ... कृषि भवन परिसर में आयोजित हुआ जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव, श्रीअन्न के पौष्टिक उत्पादों की लगी प्रदर... मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह: 286 जोड़ आज वैवाहिक बंधन में बंधे प्रतापगढ़ पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखे खुलासा 11 कंपनियों ने 447 अभ्यर्थियों का किया चयन, रोजगार मेले से युवाओं को मिला रोजगार का अवसर चार चरणों में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियों में जुटा समाज कल्याण विभाग शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

सरयू समाज कल्याण संस्थान के तत्वावधान में महिलाओं के कौशल विकास में सराहनीय योगदान।

विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना की पहल से रामपुर खास में दस शक्ति केन्द्र पहले से संचालित होते आ रहे हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर तीस आ पहुंची है।

सरयू समाज कल्याण संस्थान के तत्वावधान में महिलाओं के कौशल विकास में सराहनीय योगदान।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

लालगंज प्रतापगढ़, 1 मार्च।

विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना की पहल से रामपुर खास में दस शक्ति केन्द्र पहले से संचालित होते आ रहे हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर तीस आ पहुंची है।

विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से सरयू समाज कल्याण संस्थान द्वारा चिकित्सा विशेषज्ञ डा0 अलका तिवारी की स्मृति में डा0 अलका नारी शक्ति केन्द्र के संचालन से महिलाओं में एक नई आशा की कारण दिखाई दी है।

बाबा घुइसरनाथ धाम में हुए राष्ट्रीय एकता महोत्सव में बीस इन नये शक्ति केन्द्रों की सौगात विधायक मोना के हाथों पाकर कामकाजी महिलाओं के चेहरे खिल उठे दिखे।

रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र में विधायक की पहल से दस शक्ति केन्द्र पहले से संचालित होते आ रहे हैं। अब इनकी संख्या बढ़कर तीस आ पहुंची है।

शक्ति केन्द्र को आत्मनिर्भर होने की दिशा देने के लिए विधायक आराधना मिश्रा मोना ने इन केन्द्रों को सिलाई मशीन, पीको व इलेक्ट्रानिक सिलाई मशीन के साथ टेबल व कुर्सियां भी प्रदान की है। वहीं केन्द्रों का संचालन सफलतापूर्वक आयाम ले सके इसके लिए भी विधायक मोना ने प्रत्येक केन्द्रों को पांच पांच हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि सौंपी।

कार्यक्रम में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि विधायक मोना के इस प्रयास से क्षेत्र की महिलाएं अपने ही घर गांव में आर्थिक संचयन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो सकेंगी।

केन्द्रों के शुभारंभ के मौके पर लालगंज एसडीएम नैंसी सिंह तथा सीओ रामसूरत सोनकर, डॉ. मालविका मिश्रा, मृणालिनी पाण्डेय, सुश्री नंदजा मिश्रा, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, लालगंज प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, पूर्व उप प्रमुख भुवनेश्वर शुक्ल भी हौसला आफजाई में दिखे। संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया।

इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, आशीष उपाध्याय, रोहित शुक्ल, केडी मिश्र, रामू मिश्र, राकेश चतुर्वेदी, पूर्व उप प्रमुख दुर्गेश पाण्डेय, राजू मिश्र मौजूद रहे।

कौशिल्यापुर स्वयं सहायता समूह की आरती विश्वकर्मा, पयागीपुर की कृष्णा शर्मा, सारीपुर की पुष्पा सरोज, मदनगढ़ बेलहा की कुसुम यादव, सेमरा की रोशन बानो, रेहुआ लालगंज की उर्मिला सिंह, अलावलपुर की मंजू सिंह, पुरवारा की सीमा पटेल, केदौरा की माधुरी गौतम विधायक मोना की इस पहल को महिलाओं की आर्थिक मजबूती के लिए दूरदर्शी प्रयास ठहराती दिखीं।

कार्यक्रम में केन्द्रों के संचालन की बागडोर संभालने वाली महिलाओं की भारी भीड़ व इनमें उत्साह की झलक देख विधायक मोना गदगद दिखीं।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button