ब्रेकिंग
भयहरणनाथ धाम में हरितालिका तीज मेला में उमड़ी ब्रती नारी शक्तियां ऐसे ही न सौ पढ़ा, न प्रतापगढ़ा नहीं कहा जाता : मुकेश शुक्ला प्रतापगढ़ के चार खण्डों के संयुक्त तत्वावधान में प्रमुखजन गोष्ठी संपन्न। हरितालिका तीज पर आज लोक भारती द्वारा वृक्षरक्षा संकल्प का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, प्रतापगढ़ के द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का... क्रीड़ा भारती प्रतापगढ़ नें नियोजन बैठक में खिलाड़ियों की माताओं को दिया जीजा माता सम्मान कल! भयहरणनाथ में हरितालिका तीज मेला दौरान वृक्षरक्षा संकल्प सुहागिनों को पौध वितरण पूर्व संध्या पर स... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर प्रतापगढ़ में सरकारी बैंकों के समस्त अधिकारी कर्मचारी हड़... सिद्धार्थ नें किया प्रतापगढ़ को गौरवान्वित, UPSSSC की परीक्षा उत्तीर्ण कर बने कनिष्ठ सहायक उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आर्थिक...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

अंतू इलाके के तीन गैंगेस्टर को पुलिस ने किया राजापुर रैनिया से गिरफ्तार,भेजा जेल

अमरदेव यादव, प्रदीप यादव, और मोहित यादव उर्फ विजय कुमार यादव हैं। इन अभियुक्तों को थानाक्षेत्र अन्तू के नन्दलालपुर मॉड के पास ग्राम राजापुर रैनिया से गिरफ्तार किया गया

 

प्रतापगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गैंगस्टर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये अभियुक्त हत्या, हत्या का प्रयास, और गोवध निवारण अधिनियम जैसे गंभीर अपराधों में शामिल हैं।

Global Bharat news

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अमरदेव यादव, प्रदीप यादव, और मोहित यादव उर्फ विजय कुमार यादव हैं। इन अभियुक्तों को थानाक्षेत्र अन्तू के नन्दलालपुर मॉड के पास ग्राम राजापुर रैनिया से गिरफ्तार किया गया है।

आरक्षी अवधेश यादव ने अपनी सतर्कता से इन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। एसपी ने आरक्षी अवधेश यादव को प्रशस्ति पत्र, नगद पुरस्कार, और चरित्र पंजीका में उत्तम प्रविष्टि के लिए निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई जनपद में अपराध नियंत्रण और संगीन धाराओं में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए बीट पुलिसिंग प्रणाली को मजबूत करने के तहत की गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या का प्रयास, और गोवध निवारण अधिनियम शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन अभियुक्तों को अदालत में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button