मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा।
आगामी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘Mirzapur Darshan in Lucknow’ नामक एक ग्रैंड हेरिटेज एग्ज़िबिशन्स का आयोजन होने जा रहा है।

मिर्ज़ापुर का प्राकृतिक सौंदर्य 31 अक्टूबर और 1 नवम्बर को लखनऊ में दिखाया जाएगा।
डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
प्रधान सम्पादक
ग्लोबल भारत न्यूज
लखनऊ, 2 अक्टूबर।
आगामी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘Mirzapur Darshan in Lucknow’ नामक एक ग्रैंड हेरिटेज एग्ज़िबिशन्स का आयोजन होने जा रहा है।
‘उठो इंडिया जागो फाउंडेशन’ के संस्थापक श्री दीपक कपूर ने बताया कि उनके द्वारा आयोजित इस विशेष प्रदर्शनी में न केवल मिर्ज़ापुर, बल्कि सोनभद्र और चंदौली के अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों की झलक देखने को मिलेगी।
 आखिर क्यों खास है मिर्ज़ापुर?
क्या आप जानते हैं कि मिर्ज़ापुर सिर्फ़ कहानियों तक सीमित नहीं है? यह क्षेत्र कुदरत और इतिहास का एक ऐसा अनूठा संगम है, जहाँ मौजूद हैं:
 मनमोहक प्राकृतिक जलप्रपात (Waterfalls)
 ऐतिहासिक चुनार का किला
 प्राचीन स्थापत्य और पत्थरों पर बारीक नक्काशी व शिल्पकला
 पर्यटन से बदलेगी स्थानीय अर्थव्यवस्था, खुलेंगे रोज़गार के नए द्वार!
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य केवल तस्वीरों की नुमाइश करना नहीं, बल्कि Heritage & Nature Tourism के ज़रिए राज्य में नए अवसरों को जन्म देना है। जब पर्यटक इन स्थलों की ओर आकर्षित होंगे, तो स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोज़गार और स्वरोज़गार के अवसर पैदा होंगे:
 लोकल टूरिस्ट गाइड्स के लिए नए मौके
 होटल, होम-स्टे और रेस्तरां बिज़नेस में उछाल
 परिवहन और लोकल ट्रांसपोर्ट सेवाओं को बढ़ावा
 हस्तशिल्प, नक्काशी और स्थानीय उत्पादों का बड़ा बाज़ार
“यूपी के पर्यटन को सिर्फ कुछ शहरों तक सीमित न रखकर, मिर्ज़ापुर जैसे समृद्ध क्षेत्रों की पहचान को वैश्विक स्तर पर पहुँचाना ही इस मुहिम का असली संकल्प है।”
 कार्यक्रम की जानकारी:
क्या: Mirzapur Darshan Exhibition
कब: 31 अक्टूबर एवं 1 नवंबर 2026
कहाँ: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ
आयोजक: उठो इंडिया जागो फाउंडेशन


