ब्रेकिंग
राष्ट्रीय सद्भावना समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ नगर के वीर सावरकर बस्ती में विजयादशमी उत्सव। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह संपन्न। प्रतापगढ़ नगर की सगरा अष्टभुजा नगर बस्ती में श्री विजयदशमी उत्सव। संघ का उद्देश्य है धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो- सुभाष जिला कचहरी में व्याप्त समस्याओं को लेकर महिला अधिवक्ताओं की एक बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन मांधाता बाजार में संपन्न। अर्जुन बस्ती में विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन। सांगीपुर खंड में श्री विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव शिवाजी बस्ती, माधव नगर में सम्पन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

प्रतापगढ़ नगर की सगरा अष्टभुजा नगर बस्ती में श्री विजयदशमी उत्सव।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश उपस्थित रहे।

प्रतापगढ़ नगर की सगरा अष्टभुजा नगर बस्ती में श्री विजयदशमी उत्सव।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 13 अक्टूबर।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संयोजन और संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ सौरभ पांडेय ने किया।

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन होगा। पंच परिवर्तन विषय कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्व जागरण और नागरिक कर्तव्य के माध्यम से समाज के अंदर सकारात्मक परिवर्तन के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर होने का भाव सशक्त और सुदृढ़ होगा।

उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष संकल्प का वर्ष है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर 100 वर्षों की यह यात्रा उपेक्षा, विरोध, सहयोग, और सहकार के मार्ग से होकर यहां तक पहुंची है। संघ की इस ध्येय यात्रा में अनेक गौरवशाली क्षण आए हैं, श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण, अमरनाथ साइन बोर्ड का आंदोलन, श्री राम सेतु आंदोलन आदि के माध्यम से संघ समाज,राष्ट्र के लिए सुदृढ़ भूमिका में खड़ा हुआ।

उन्होंने कहा कि संघ के कार्यकर्ता पूरे देश के अंदर सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका में रहते हैं। जब भी आपदा और संकट आता है संघ का कार्यकर्ता सेवा भावना के साथ प्रथम पंक्ति में दिखाई पड़ता है ।1962 के युद्ध में संघ के कार्यकर्ताओं ने साहस और वीरता का परिचय देते हुए खाद्य, रसद और गोला बारूद सेना तक पहुंचाने का कार्य किया। 1963 की गणतंत्र दिवस की परेड में संघ के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न संगठनों के माध्यम से राष्ट्र की सेवा में लगा हुआ है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद,अधिवक्ता परिषद, संस्कार भारती, राष्ट्र सेविका समिति, विद्या भारती, विज्ञान भारती, क्रीड़ा भारती, आदि संगठनों में कार्य करने वाले कार्यकर्ता संघ विचारधारा के आधार पर समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष संकल्प का वर्ष है,संगठन को सुदृढ़ करने, कार्य विस्तार करने के साथ-साथ समाज में अपनी सशक्त उपस्थिति और समाज के साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में अग्रसर होकर परम वैभवशाली राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

आज समाज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति आशा, अपेक्षा और सहयोग की भावना से खड़ा हुआ है। जहां संघ के कार्यकर्ता होते हैं वहां हिंदू समाज गौरव का अनुभव करता है। विजयदशमी का पर्व शक्ति का पर्व है आज के दिन हम शस्त्र पूजा करते हैं । शास्त्र और शास्त्र भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। शास्त्र से धर्म संस्कृत का ज्ञान होने के साथ-साथ समाज का मार्ग प्रशस्त होता है और शस्त्र से समाज की रक्षा होती है, आत्मरक्षा होती है और आत्म बल बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पूरे वर्ष भर कार्यक्रमों के माध्यम से संघ के हजारों कार्यकर्ता घर-घर संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन, युवा कार्यक्रम, सद्भाव बैठक, प्रमुख नागरिक गोष्टी के माध्यम से समाज के सहयोग से कार्य करने वाले हैं ।बौद्धिक उद्बोधन के बाद कार्यक्रम स्थल से भव्य पथ संचलन आरंभ हुआ। जो क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल तक पहुंचा। स्थान स्थान पर भव्य, दिव्य पुष्प वर्षा, आरती ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण कर दिया। पूरा मार्ग भगवामय दिखाई पड़ रहा था। समाज के लोगों ने कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर जिला संघ चालक चिंतामणि दुबे, जिला प्रचारक प्रवीण, नगर संघचालक जगदंबा सिंह, नगर प्रचारक विवेकानंद, जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख शेषमणि, जिला शारीरिक शिक्षण संतराम,जिला सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख आशीष शुक्ल, अग्रहरि, भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री आलोक कुमार पांडे भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी भाजपा महामंत्री राजेश सिंह, शिव शंकर सिंह, अश्वनी केसरवानी, संजीव आहूजा, शिशिर खरे, डॉ रंगनाथ शुक्ल, रमेश पटेल, अरविंद सिंह ,नितेश खंडेलवाल, दिनेश अग्रहरी ,सभासद सुनील दुबे ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री अनिल प्रांत सह मंत्री सुधांशु रंजन मिश्र, राघवेंद्र शुक्ल, रामजी मिश्र, तुषार दत्त मिश्र, विनोद रजक, वेद शर्मा, जयप्रकाश दुबे, प्रभात शर्मा, विनोद मिश्र, शिवम पांडेय, प्रिया त्रिपाठी, पिंकी दयाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि केसरवानी, प्रमिला शुक्ला, डॉ अरविंद मिश्र, अनिल सिंह, गिरधारी सिंह,सर्वोत्तम पांडे अनुराग मिश्रा आदि उपस्थित रहे

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button