ब्रेकिंग
मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग। नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कानून बनाने की मांग। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रभात पाठक क्लासेज लखनऊ में छात्र-छात्राओं से संवाद किया।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।

कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ला के नेतृत्व में पुरे बेंदुआ, कटरा रोड में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़, 27 फरवरी।

कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ला के नेतृत्व में पुरे बेंदुआ, कटरा रोड में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी जी उपस्थित रहे।

शिविर में डॉ दीपक शुक्ला (डेंटल), डॉ.अनिल श्रीवास्तव (नेचुरल पैथी), डॉ.संजय पाल (होम्योपैथी) एवं डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव (योगा थैरेपिस्ट), डॉ.अनिल कुमार त्रिपाठी ने मरीजों का जांचोपरांत इलाज किया।

शिविर में लगभग दो दर्जन से ज्यादा मरीजों ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया। प्रमुख रूप से महक, पवन कुमार श्रीवास्तव, प्रभावती देवी, आशीष कुमार, स्वामीनाथ मौर्य, अनिल त्रिपाठी, हरिकेश पांडे, मोहम्मद अकरम, कृष्ण कुमार, शिवांश विश्वकर्मा, गिरजा शंकर पटेल, जयप्रकाश शर्मा, सुनीता फुलवारी, अंजनी कुमार, दिनेश कुमार प्रजापति, सुभाष, सूरज यादव,रामकली, पुष्पराज वर्मा आदि मरीज उपस्थित रहे।

इस शिविर में शुगर, किडनी, घुटनो का दर्द, माइग्रेन, लीवर, कब्ज, थायराइड, बी.पी. जैसी बीमारियों का समाधान किया गया। इसके अलावा महिलाओं से सम्बन्धित बीमारियों का भी इलाज हुआ।

डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा, “यह शिविर गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक वरदान है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रही है।”

चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ दीपक शुक्ला ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति को अच्छी चिकित्सा मिले। इस शिविर के माध्यम से हमने लोगों को निशुल्क चिकित्सा सेवाएं प्रदान की हैं। हम आगे भी ऐसे शिविरों का आयोजन करते रहेंगे।”

डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक्यूप्रेशर और एक्यूपंचर उपचार केंद्र की सेवाओं से मरीजों को बेहतर इलाज मिल रहा है l

उन्होंने बताया कि हमारे यहाँ केंद्र में रेकी, सुपर एडवांस्ड चाइनीज आयुर्वेदिक एक्यूप्रेशर और एक्यूपंचर के माध्यम से लोगों का इलाज किया जाता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, राहुल सरोज, नूर आलम, देवमणि पाण्डेय उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button