ब्रेकिंग
अनदेखी से नाराज़ किसानों का बिगड़ा सब्र, एसडीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू प्रतापगढ़ में शपथ समारोह में बुलाकर MLA को रोका, गेट बंद कर अपमान, CM से शिकायत हाईवे पर मौत का तांडव: अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, दंपती जिंदगी की ज... ऑपरेशन प्रहार में बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार शिक्षा के नाम पर धंधा: प्रतापगढ़ में धड़ल्ले से चल रहे बिना मान्यता के स्कूल, जिम्मेदार मौन रिश्वत का खेल बेनकाब!” बाघराय CHC में ₹50 हजार लेते बीपीएम अमित मिश्रा रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस क... दबंगों का कहर: घर में घुसकर दंपति पर लाठी- डंडों से हमला , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मचा ह... आसमान बरसता रहा… और खेत में किसान की पूरी मेहनत चुपचाप भीगती रही अचानक थम गई रेल की रफ्तार!” कानपुर रूट पर 42 दिन का ब्रेक, इंटरसिटी-पैसेंजर बंद, कुंडा–मानिकपुर–ऊंचा... संग्रामगढ़ में जियो टावर के जनरेटर में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी — बड़ी लापरवाही का आरोप
उत्तरप्रदेशलखनऊ

और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।

राजनैतिक लोगों की देखा-देखी विश्वविद्यालय शिक्षकों में भी जाति का जहर प्रवेश कर गया है। एम ए प्रथम सेमेस्टर प्राचीन इतिहास की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पूंछी गई है।

और अब विश्वविद्यालय की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल पूंछे गए।

ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
लखनऊ, 19 फरवरी।

राजनैतिक लोगों की देखा-देखी विश्वविद्यालय शिक्षकों में भी जाति का जहर प्रवेश कर गया है। एम ए प्रथम सेमेस्टर प्राचीन इतिहास की परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पूंछी गई है।

विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय मिर्जापुर की उक्त परीक्षा में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पर सवाल देखकर परीक्षार्थी स्तब्ध रह गए। उनको अचंभा हुआ कि क्या जाति का जहर इस सीमा तक लोगों के दिलो-दिमाग में घुस गया है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि आक्रामकों को तो हम आक्रांता मानते आए लेकिन यशस्वी शासकों और राजाओं को हमने जाति की दृष्टि से कभी नहीं देखा और न ही उनकी जाति जानने की कभी उत्सुकता रही।

सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के स्वर्णिम कार्यकाल को भला कौन नहीं जानता किन्तु हमने बस इतना ही अब तक जाना कि वह एक चरवाहा परिवार से थे और उनकी योग्यता को पहचान कर चाणक्य ने उनको राजा बनाया।

किन्तु आज हमारे अंदर जाति का जहर इतना हममें प्रवेश कर गया है कि विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित हो रही स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में प्राचीन इतिहास के एक प्रश्न में चंद्रगुप्त मौर्य की जाति पूछ ली गयी है।

विश्वविद्यालय की कुलपति डा. शोभा गौड़ से जब पत्रकारों ने इस मामले में उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इसे अनुचित माना और कहा कि परीक्षा नियंत्रक के माध्यम से पेपर सेटर, विषय विशेषज्ञ, माडरेटर आदि से बात करके ही वे किसी निष्कर्ष पर पहुंचेंगी और जो दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई करेंगी।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button