ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में डॉक्टरों की नई टीम का गठन, डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी बने अध्यक्ष कई महीनों बाद खत्म हुई तहसील कुंडा अधिवक्ताओं की हड़ताल सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ कुंडा में जागरूकता अभियान तेज अमेठी में अनशन रत पत्रकार की बिगड़ा स्वास्थ्य संज्ञान नहीं के रहा प्रशासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा में धूमधाम से मनाया गया विश्व नर्स दिवस प्रधान पद के भावी प्रत्याशी ने प्रधान पुत्र पर धमकी देने का लगाया आरोप अमेठी: पत्रकार के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे ने पकड़ा तूल लखनऊ में आयोजित "अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम" में मांधाता के शिक्षक शिव भूषण मिश्र का सम्मान हुआ। एमडीपीजी कॉलेज में "उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा में समन्वय- चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर परि... सकारात्मक पत्रकारिता ही राष्ट्र की आत्मा है: ओम प्रकाश
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

एएसपी ने किया निरीक्षण, लगाए गए बैरियर को परखा

(कुंडा प्रतापगढ़। ) महाकुम्भ मेले को लेकर चल रही प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण करने के एएसपी संजय राय टीम के साथ कुंडा इलाके में पहुंचे। कुंडा, बाघराय, हथिगवां थाना क्षेत्र का निरीक्षण किया। 13 जनवरी पौष पूर्णिमा से प्रयागराज में महाकुम्भ मेला शुरू हो जाएगा।

मेले को लेकर कुंडा इलाके में चल रही प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा और निरीक्षण को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) संजय राय, प्रशिक्षु डीएसपी शशांक शेखर त्रिपाठी की टीम के साथ बाघराय इलाके में पहुंचे। बाघराय के पुलिस चौकी बिहार के पास संचालित बैरियर, स्टोन, जिगजैग बैरियर और मोर्चा का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से जानकारी करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। मंगलवार रात हरबसपुर पुलिया बैरियर, हथिगवां थाने के लक्ष्मणपुर चौराहे, कैमा मोड़ के पिकेट ड्यूटी को चेक किया। पिकेट के आरक्षियों को सदैव सजग रहने का निर्देश दिया। कुंडा नगर में सीओ अजीत सिंह, इंस्पेक्टर सत्येन्द्र सिंह की टीम के साथ पैदल गश्त किया। शांति, सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button