ब्रेकिंग
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती शिक्षक दिवस... प्रतापगढ़ में किशोर का अपहरण कर निर्मम हत्या, प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखी जा रही वारदात साहित्यिक, सामाजिक और आध्यात्मिक प्रेरणा के संवाहक थे वरिष्ठ साहित्यकार स्व. चंद्रमणि पांडेय 'चंद्र'... महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की शिकायतें, 8 शिकायतों का हुआ निस्तारण कुंडा की दीवारों पर लगा गुलशन यादव के फरारी और इनाम का पोस्टर  शिक्षक दिवस पर युवा प्राचार्य को जिला विद्यालय निरीक्षक ने किया सम्मानित समाजवादी शिक्षक प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव मनोनीत छात्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ देने वाले शिक्षकों को उप मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित प्रयागराज : शांतिपूर्ण धरने पर पुलिस लाठी चार्ज के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष डा० वी० के० सिंह के त्रयोदशाह में शामिल हुए कांग्रेस जन।

उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव मुकुंद तिवारी व निवर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने तेरहवीं कार्यक्रम में उनके पैतृक गांव अनेहरा, लालगंज पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया।

जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष डा० वी० के० सिंह के त्रयोदशाह में शामिल हुए कांग्रेस जन।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 10 जनवरी।

उत्तरप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव मुकुंद तिवारी व निवर्तमान कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने तेरहवीं कार्यक्रम में उनके पैतृक गांव अनेहरा, लालगंज पहुंचकर परिजनों को ढाढस बंधाया।

राष्ट्रीय महासचिव व सांसद वायनाड प्रियंका गांधी वाड्रा जी का शोक संवेदना पत्र भी स्व. डॉ.वी.के.सिंह जी के ज्येष्ठ सुपुत्र विपिन सिंह को सौंपा गया।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने पत्र के माध्यम से उनके परिवारजनों से कहा कि स्वर्गीय डॉ वी.के सिंह जी की मृत्यु की सूचना से अत्यंत कष्ट पहुंचा, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें और आपको तथा आपके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। कहा कि उनके द्वारा पार्टी के लिए किए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता l

उनके सुपुत्र विपिन सिंह से फ़ोन पर वार्ता करते हुए सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा मोना जी ने कहा कि डा० वी० के० सिंह मेरे विधानसभा क्षेत्र व मेरे परिवार के सदस्य थे और खाटी कांग्रेसी थे,उनका इतनी जल्दी हम सबको छोड़कर जाना प्रतापगढ़ कांग्रेस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है l

उन्होंने कहा कि डॉ.वी.के.सिंह कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे, हमेशा कांग्रेस के लिए जिए, कांग्रेस के लिए लड़े और कांग्रेस में ही रहते हुए ही उनका निधन हो गया।

तेरहवीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ लाल जी त्रिपाठी, निवर्तमान प्रदेश सचिव बृजेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष कार्यालय प्रभारी वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, सुरेश मिश्रा, राम रतन तिवारी और अभय किशोर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button