ब्रेकिंग
यूजीसी कानून उतरप्रदेश तो छोड़िए देश के किसी भी राज्य में लागू नहि होने देंगे: कुंवर हरिवंश सिंह। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का 12 स्वर्णिम वर्ष रहा- ठाकुर प्... लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मिले बाबागंज विधायक विनोद सरोज जनता को मंहगाई से राहत देने की बजाय पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है मोदी सरकार- प्रमोद तिवारी बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाई गई।

आज भारतीय राजनीतिज्ञ एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा महान समाज सुधारक कांशीराम जी का जन्म-जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मनाई गई।

जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा मान्यवर कांशीराम की जयंती मनाई गई।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

प्रतापगढ़, 15 मार्च।

आज भारतीय राजनीतिज्ञ एवं सामाजिक न्याय के पुरोधा महान समाज सुधारक कांशीराम जी का जन्म-जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मनाई गई।

इंदिरा भवन, अंबेडकर चौराहा, प्रतापगढ़ स्थित कार्यालय पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का प्रारंभ कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। पश्चात कांग्रेस कार्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ0नीरज त्रिपाठी ने कहा कि दलित, वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की प्रखर आवाज, सामाजिक न्याय के पुरोधा और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती पर हम उन्हें सादर नमन करते हैं।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने अपने विचारों और सामाजिक आंदोलनों के जरिये सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों को नई ऊंचाई दी। उनके विचार पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

संगोष्ठी में मुख्य रूप से निवर्तमान कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, जिला सचिव सुरेश मिश्रा, राम रतन तिवारी, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, राधे श्याम दूबे, रियाज सुलतान, शहजाद सलमानी, अरबाज आलम, नगर प्रभारी संजय इश्तियाक, बेलाल अहमद, रामधन यादव, राम मनोहर, मीरा देवी, आदि उपस्थित रहे l

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button