ब्रेकिंग
प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न। जनता की समस्या को लेकर सक्रिय दिखे पूर्व मंत्री मोती सिंह, जनसुनवाई में सुनीं लोगों की फरियादें Assistant Professor of Allahabad Invited at UN-Linked International Judicial Conference in Cayman Is... उत्सव लॉन में लगी भीषण आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था का लचर प्रबंधन सरकार की नाकामी- प्रमोद तिवारी प्रतापगढ़ में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: ट्रक से 2.22 करोड़ का गांजा बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार पण्डित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

“विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया गया।

"संविधान बचाओ रैली" की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने किया व मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर/प्रभारी प्रतापगढ़ हरिकेश त्रिपाठी थे।

“विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया गया।

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क

प्रतापगढ़, 8 जून।

“संविधान बचाओ रैली” की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने किया व मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर/प्रभारी प्रतापगढ़ हरिकेश त्रिपाठी थे।

प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सड़वा चंडिका विकास खंड के भवानीपुर ग्रामसभा के गनेशपुर गांव में रविवार को कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम शंकर द्विवेदी व जिला उपाध्यक्ष मो.कासिम के संयोजकत्व में “विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर/ प्रभारी प्रतापगढ़ प्रमोद मिश्रा जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नि वर्तमान महासचिव मुकुंद तिवारी मौजूद थे व कार्यक्रम का संचालन यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव संजय पाण्डेय ने किया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम के उपरांत भवानीपुर ग्रामसभा के क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) विनीत मिश्र व लोहांगपुर ग्रामसभा (पूरे बंशी) के विक्रांत मिश्र ने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।

राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता माननीय सांसद श्री प्रमोद तिवारी ने फोन द्वारा सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं का राजनीतिकरण कर देश के संविधान को खतरे में डाल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों का हक व अधिकार समाप्त कर देश के संविधान को खतरे में डाल रहे हैं मगर राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता देश के संविधान को बचाने के लिए कृत संकल्पित है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कोऑर्डिनेटर/जनपद प्रभारी हरिकेश त्रिपाठी व प्रदेश कोऑर्डिनेटर/जनपद प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद और मंत्रियों ने 2024 के चुनाव के पूर्व, संविधान बदलने की बात कही तो देश की जनता ने उनकी सरकार को बैसाखियों पर लाकर खड़ा कर दिया और आने वाले 2027 के चुनाव में उत्तर प्रदेश से पूरी तरह से उखाड़ कर फेंकने का संकल्प ले लिया है।

इस अवसर पर निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी व जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि आज जब पूरा देश पाकिस्तान के विरुद्ध में एकजुट खड़ा था, विपक्ष भी सत्ता पक्ष के साथ खड़ी थी तब उस समय पाकिस्तान को सबक सिखाने के बजाय अमेरिका द्वारा घोषित सीज फायर को स्वीकार कर लिया गया, और आज देशभर में तथाकथित विश्व गुरु सेना के शौर्य का श्रेय लेते हुए जश्न मना रहें हैं।

अंत में आए हुए अतिथियों का सड़वा चंडिका ब्लॉक अध्यक्ष शिवशंकर मिश्रा उर्फ मोनू ने आभार व्यक्त किया l

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता बशीर पहलवान, पूर्व प्रधान राम अवध वर्मा, पीसीसी सदस्य डॉ.प्रशान्त देव शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष विजय शंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अहमद, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, सेवादल जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, प्रवीण द्विवेदी, जिला सचिव अभय प्रताप सिंह, नितिन यादव, आशिक अली, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रशान्त सिंह प्रिंशु, शुभम शुक्ला, चन्द्रनाथ शुक्ला, करुणा शंकर मिश्र, उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस की सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर अंजली उपाध्याय, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष नफीस अहमद, विधि विभाग के जिला अध्यक्ष मकरंद शुक्ला, डॉ.अजय सिंह, राम रतन तिवारी, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार सरोज, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव करुण पाण्डेय, सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो.वसीम, मंगरौरा ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र मिश्र, रियाज सुलतान, राजेंद्र तिवारी, देवतादीन वर्मा, नूर आलम, विश्वाश सिंह, अबू शमा, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button