ब्रेकिंग
बाबा भयहरणनाथ में 13 वाँ सामाजिक सत्याग्रह आज 7 जून को। कांग्रेस कमेटी की प्रतापगढ़ में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। भारत तिब्बत सहयोग मंच की राष्ट्रीय कार्यसमिति की आनलाइन बैठक सम्पन्न हुई। जब कर्मचारी पर टूटा तूफान का कहर, तब फरिश्ता बनकर खड़ा हुआ सीएचसी कुंडा परिवार आगामी 15,16 एवं 17 सितंबर 2026 को आयोजित होगा 'अजगरा महोत्सव'। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनेश्वर मिश्र पार्क में कार... प्रभारी मंत्री ने 05 जून से 21 जून तक आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के सम्बन्ध में की बैठक गर्मी की छुट्टियां चढ़ी जनगणना की भेंट आखिर गृह कार्य कब संभालेंगे शिक्षक गण प्रतापगढ़ के प्रभारी मंत्री का जनसत्ता दल के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ का प्रांतीय सम्मेलन बर्फानी आश्रम अमरकंटक में संपन्न।
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़राजनीति

राज्यसभा सांसद सुमन के काफिले पर हुए हमले को लेकर सपा ने दिया एक दिवसीय धरना

NIC कार्यालय के बगल शान्तिपूर्वक एक दिवसीय धरना व उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा गया

राज्यसभा सांसद सुमन के काफिले पर हुए हमले को लेकर सपा ने दिया एक दिवसीय धरना

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद (राज्यसभा) रामजी लाल सुमन को करणी सेना द्वारा निरंतर जान से मारने की धमकी दी जा रही है तथा उनके काफिले पर हमला किया गया, जिसमें कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए और लोगों को छोटे भी आयी। ऐसे दंगाई व अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रशासन तथा सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी।

वीडियो सपा पार्टी का विरोध प्रदर्शन 

जिसके विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन पर सभी समाजवादी साथी एकत्रित होकर पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय (कलेक्ट्रेट) में NIC कार्यालय के बगल शान्तिपूर्वक एक दिवसीय धरना व उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।

धरना को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारत की संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान किया गया आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जगह-जगह बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किया जा रहा है कार्यवाही के नाम पर शून्य है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें कुछ वाहन भी छतिग्रस्त हुए और लोगों को चोटें भी आयी, ऐसे अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रशासन तथा सरकार द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गयी, आये दिन दलितों के ऊपर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, पीड़ित, आधी आबादी (महिलाएं) सभी का शोषण हो रहा है सरकार पूरी तरह से मूकदर्शक बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में दंगाइयों को खुली छूट है और सरकार की दलित विरोधी मानसिकता उजागर होती है। वक्ताओं ने आह्वान किया कि आने वाले 2027 में पीडीए समाज एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी सरकार को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर बनाये जिससे सर्वसमाज का उत्थान हो और विकास का पहिया तेज गति से आगे बढ़ सके।

इस अवसर पर विधायक डॉ आरके वर्मा, पूर्व विधायक नागेन्द्र सिंह यादव, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, विजय यादव, आरके भीम, जावेद अख्तर, वासिक खां, अशोक त्यागी, विजय पाल, सुशील पटेल, रमाशंकर यादव, गुलफाम खान, सफात अहमद, जगदीश मौर्या, राजेश गुप्ता, रमेश पाठक, शान्ति सिंह, उर्मिला यादव, रीता राव, हरीश शुक्ला, राहुल यादव, शिवबहादुर यादव, संदीप यादव, प्रकाश विश्वकर्मा, हरिश्चन्द्र सरोज, विकास यादव, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनीष पाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button