ब्रेकिंग
आसिफ हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा कलेक्ट्रेट परिसर में चकबन्दी अधिकारी सदर प्रथम न्यायालय का डीएम ने किया उद्घाटन पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ति विभाग ने लगाई रोक कुंडा के जाम में फंसे मंडलायुक्त और आईजी, बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था की खुली पोल खनवारी नहर में डूबी 3 बच्चियों में से दो का शव बरामद एक की तलाश जारी भक्ति और उल्लास के रंग में सराबोर हुआ मनगढ़ धाम, हजारों अनुयायियों ने फूलों और गुलाल से खेली होली प्रतापगढ़ में समझौते के बाद भी हुआ कत्ल! 15 साल पुरानी रंजिश में सलीम की गोली मारकर हत्या, दहला मांध... प्रतापगढ़ का 'द केरल स्टोरी': 12 साल बाद 'शेर अली' से फिर संतोष शुक्ल बने, मंत्रोच्चार के बीच हुई घर... पूरे बेंदुआ में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। कुंडा में चरमराती कानून-व्यवस्था! जाम से जकड़ा शहर, अवैध गतिविधियों की चर्चाएं तेज—नवागत कोतवाल मनोज...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़लखनऊ

विकास योजनाओं से चमकता रहेगा रामपुर खासः मोना

(प्रतापगढ़ लालगंज।) रामपुर के विकास को लेकर हर तरह से प्रयास किया जा रहा है। राज्यसभा सदस्य और विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी के साथ मिलकर केंद्र व राज्य की हर योजनाओं से विकसित किया जाएगा। यह बातें विधायक आराधना मिश्रा मोना ने रविवार को कैंप कार्यालय लालगंज में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सड़क, विद्युतीकरण योजना से हर पुरवे को शत प्रतिशत लाभ पहुंचाया जा रहा है। रामपुर खास को रोजगार के क्षेत्र में भी मजबूत किया जाएगा। हाल ही में कालाकांकर मार्ग को मिली पुनर्निर्माण की मंजूरी का जिक्र करते हुए कहाकि इससे क्षेत्रीय लोगों के साथ गैर जनपद से आने वाले लोगों को चित्रकूट धाम जाने के लिए रास्ता सुगम होगा। लालगंज को नगरीय विकास के सर्वश्रेष्ठ मॉडल के साथ आदर्श नगर पंचायत बनाया जाएगा। कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल माला से स्वागत किया। इस मौके पर भगवती प्रसाद तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ज्ञानप्रकश शुक्ल, प्रमुख अशोक सिंह बब्लू, दारा सिंह, विकास मिश्र, सिंटू मिश्र, छोटेलाल सरोज, पप्पू तिवारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button