ब्रेकिंग
एमडीपीजी कॉलेज में "उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा में समन्वय- चुनौतियां एवं संभावनाएं" विषय पर परि... सकारात्मक पत्रकारिता ही राष्ट्र की आत्मा है: ओम प्रकाश मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार अनियमितता के विरुद्ध जल्द होगा जन-आन्दोलन- डॉ नीरज त्रिपाठी राष्ट्रीय लोक अदालत में 139013 वादों का हुआ निस्तारण राष्ट्रगान की तरह ‘वंदे मातरम्’ को भी राष्ट्रगौरव का दर्जा देने के निर्णय का राम नाईक द्वारा स्वागत। जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना भयहरणनाथ धाम की राजस्व अभिलेखों में दर्ज भूमि की पैमाइश पूर्ण। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मन्त्री श्री अजय राय के स्वास्थ्य के लिए लिए प्रार... प्रमोद तिवारी की जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से हुयी शिष्टाचार भेंट। विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल प्रतापगढ़ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

थाना बाघराय पुलिस,स्वाट टीम की संयुक्त टीम की एक शातिर लुटेरे से हुई मुठभेड़

अभियुक्त अतुल शुक्ला उर्फ बडकऊ लूट, हत्या का प्रयास, गुण्डा, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट में था वंचित

अभियुक्त के कब्जे से लूट के 8600/- रुपये, एक एंड्रायड मोबाइल बरामद व एक तमंचा, एक खोखा, एक जिन्दा कारतूस, एक पल्सर मोटर साइकिल बरामद

गौरव तिवारी जिला संवाददाता प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़।पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ०अनिल कुमार के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी । इसी क्रम में बीते रात्रि को ASP(W) संजय राय व CO सदर करिश्मा गुप्ता के नेतृत्व मे थाना बाघराय व स्वाट टीम की संयुक्त टीम द्वारा थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत हरबसपुर नहर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में लूट के अभियोग से संबंधित एक शातिर अभियुक्त अतुल शुक्ला उर्फ बडकऊ पुत्र त्रिभुवन शुक्ला निवासी ग्राम सियरा बेधन गोपालपुर थाना बाघराय  के दाहिने पैर में लगी गोली उसे मौके से गिरफ्तार किया गया है । घायल अभियुक्त को ईलाज हेतु जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

पूरा मामला – पीड़ित की भतीजी अपने भाई के साथ स्कूटी से प्रयागराज से अपने घर की तरफ आ रहे थे । उसी समय वादिनी के पीछे मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात चल रहे थे । जब वादी की भतीजी व उसका भाई थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत बनियन का पुरवा पहुंचे तो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने वादिनी पर फायर कर बैग में रखा मोबाइल व रुपये लूट कर फरार हो गये थे । जिसके संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर दो व्यक्ति मोटर साइकिल सवार का लूट ,हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया था ।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया है कि-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा थाना बाघराय क्षेत्रान्तर्गत हुई लूट की घटना का जुर्म स्वीकार किया है । घटना से जुड़े और अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है ।

बाइट– एएसपी पश्चिमी संजय राय प्रतापगढ़ 

एएसपी पश्चिमी संजय राय ने बताया कि घायल अभियुक्त गैंगस्टर अतुल शुक्ला का आपराधिक इतिहास भी है, आरोपी के ऊपर जिले के बाघराय थाना में चार मुकदमे दर्ज हैं जो कि गंभीर अपराध मामले में दर्ज है। पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी। इसमें एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button