ब्रेकिंग
कचेहरी में अड्डा जमाए फर्जी वक़ीलों से कब्जा मुक्त के निर्देश कड़ाई से अचार संहिता अनुपालन के लिए प्रतापगढ़ में गठित हुई टीमें  मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का हल्ला-बोल, भारी बारिश में पुलिस ने कांग्रेसियों... राष्ट्रीय हिन्दी सम्मेलन में शिव शंकर तिवारी "सोहगौरा" को राष्ट्रीय "हिन्दी भक्त सम्मान" 2026 उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हुए मूर्तिकार व शिल्पक... आखिर पंचायत सचिव को मनमानी की भुगतनी पड़ी क़ीमत! निलंबित 29 सितंबर से लागू होगी आदर्श अचारसंहिता! चुनाव कि तारीखों कि हुई घोषणा भारती स्कूल में पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम। समाज की शक्ति उसके संगठन,आत्मीयता और सामूहिक सहभागिता में निहित है : प्रांत प्रचारक रमेश हिंदी दिवस के क्रम में जनपद न्यायालय सभागार में कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

पिपरी में प्राचीन हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा: संदीप त्रिपाठी

विकास खण्ड विहार ग्राम सभा उमरा पट्टी, खरैला के पिपरी गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण का शुभारंभ शनिवार 8 नवम्बर को विधि-विधान के साथ किया जाएगा।

पिपरी में प्राचीन हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा: संदीप त्रिपाठी

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय
ग्लोबल भारत न्यूज नेटवर्क
बाघराय प्रतापगढ़, 6 नवंबर।

विकास खण्ड विहार ग्राम सभा उमरा पट्टी, खरैला के पिपरी गांव में प्राचीन हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण का शुभारंभ शनिवार 8 नवम्बर को विधि-विधान के साथ किया जाएगा।

इस धार्मिक और सामाजिक कार्य को पूरा कराने का संकल्प लेने वाले समाजसेवी सीमा संदीप त्रिपाठी ने कहा कि लंबे समय से उपेक्षित पड़े इस प्रांगण को अब भव्य और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शुभारंभ के अवसर पर नींव पूजन, सुंदरकांड पाठ, हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन प्रस्तावित है।

कार्यक्रम में आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं, धार्मिक संतों, सामाजिक प्रतिनिधियों और महिलाओं व युवाओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहने की संभावना है। इसके लिए तैयारियाँ युद्धस्तर पर जारी हैं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।

सीमा संदीप त्रिपाठी ने कहा कि मंदिर केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि गांव की संस्कृति, आस्था और एकता का केंद्र होता है।

उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्थल बने। निर्माण कार्य में ग्रामीणों की सहभागिता, श्रमदान और सहयोग सुनिश्चित किया गया है।

बताया कि इसी शुभ अवसर पर ग्राम सभा से प्रभु श्रीरामलला के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए पहला जत्था भी रवाना किया जाएगा। बस, भोजन एवं अन्य प्रबंधों की जिम्मेदारी स्वयं सीमा संदीप त्रिपाठी द्वारा वहन की जा रही है। गांव में यात्रा पंजीकरण जारी है और “जय श्रीराम” तथा “हनुमान जी की जय” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कदम पूरे क्षेत्र में धार्मिक चेतना, सनातन आस्था और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देगा।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button