ब्रेकिंग
राष्ट्रीय सद्भावना समारोह आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ नगर के वीर सावरकर बस्ती में विजयादशमी उत्सव। लायंस क्लब प्रतापगढ़ हर्ष एवं शक्ति का संयुक्त अधिष्ठापन समारोह संपन्न। प्रतापगढ़ नगर की सगरा अष्टभुजा नगर बस्ती में श्री विजयदशमी उत्सव। संघ का उद्देश्य है धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो- सुभाष जिला कचहरी में व्याप्त समस्याओं को लेकर महिला अधिवक्ताओं की एक बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन मांधाता बाजार में संपन्न। अर्जुन बस्ती में विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन। सांगीपुर खंड में श्री विजयदशमी उत्सव एवं पथ संचलन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव शिवाजी बस्ती, माधव नगर में सम्पन्न।
अयोध्याउत्तरप्रदेश

पांच अगस्त को अयोध्या में रिलीज होगी राम मन्दिर पर बनी फिल्म।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि पांचअगस्त को शहर के अवध मॉल में रिलीज होगी राम मंदिर आंदोलन पर बनी फिल्म 695 द अयोध्या।

पांच अगस्त को अयोध्या में रिलीज होगी राम मन्दिर पर बनी फिल्म।

सन्तोष कुमार पाण्डेय
राज्य संवाददाता
ग्लोबल भारत न्यूज

अयोध्या, 3 अगस्त।

विश्व हिन्दू परिषद के प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि पांचअगस्त को शहर के अवध मॉल में रिलीज होगी राम मंदिर आंदोलन पर बनी फिल्म 695 द अयोध्या।

फिल्म के नाम में 695 अंक में 6 का तात्पर्य 6 दिसंबर 1992 को ढांचा विध्वंस, 9 का मतलब 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर पर हिंदुओं के पक्ष में फैसला,और 5 का मतलब 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर का भूमि पूजन से है।

इन्हीं ऐतिहासिक तिथियों को लेकर फिल्म का नाम रखा गया है 695 द अयोध्या। चलचित्र में राम मंदिर आंदोलन के 500 सालों की संघर्ष गाथा को दिखाया गया है।

आज कारसेवकपुरम में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने पत्रकार वार्ता में फिल्म और इसकी रिलीज के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।

फिल्म में, अरुण गोविल ने बाबा अभिराम दास की भूमिका निभाई है‌ बाबा अभिराम दास के‌ समय में ही (1949 में) विवादित ढांचे में राम लला का प्राकट्य हुआ था।

5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन और 5 अगस्त को ही अयोध्या के अवध माल में रिलीज की जा रही है फिल्म 695 द अयोध्या।

इस फिल्म के प्रमुख पात्रों में हैं –
अरुण गोविल – स्वामी अभिरामदास जी “गुरु जी” जो सर्व प्रथम हिन्दू पक्ष का केस अयोध्या (फैज़ाबाद) न्यायालय ले कर गए

विकास महंते- pm नरेन्द्र मोदी

के के रैना- एल के आडवाणी

गोविन्द नामदेव- श्री स्वामी शम्भू दास जी

अखिलेन्द्र मिश्र- श्री स्वामी कृष्णदास जी

अशोक समर्थ-श्री रघुनन्दन दास जी

मनोहर जोशी- अधिवक्ता हिन्दू पक्ष, मुकेश तिवारी- डी. एम. नायक।

इसके अलावा योगेश भारद्वाज व रजनीश बैरी- फ़िल्म निर्देशक हैं

रवि भट्ट- प्रमुख डी. ओ. पी तथा श्याम चावला- फ़िल्म निर्माता हैं।

DrShakti KumarPandey

डा० शक्ति कुमार पाण्डेय अंग्रेजी साहित्य के प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स और यूएनआई के पत्रकार रहे हैं। आजकल 'ग्लोबल भारत' मासिक पत्रिका और न्यूज पोर्टल के प्रधान सम्पादक हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button