ब्रेकिंग
प्रतापगढ़ में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई l कुंडा में निःशुल्क बोन न्यूरोपैथी एवं फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कमेटी प्रतापगढ़ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन। भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान शुरू किया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात लखनऊ महानगर के सभी 2515 बूथों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम एनएसयूआई प्रतापगढ़ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ। डिप्टी सीएम ने उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन स्‍वयं सहायता समूहों की जानकारी लेते हुए अधिक... फर्जी पत्रकारों पर रोक के लिए प्रदेशभर में परिपत्र जारी करने की मांग।
उत्तरप्रदेशमुरादाबाद

मुरादाबाद में गौकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल

दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, एक बाइक और पशु काटने के उपकरण बरामद

मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के थाना मैनाठेर क्षेत्र में पुलिस और गौकशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो गौकश घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Global Bharat news

पुलिस के अनुसार, गौकशी की बढ़ती घटनाओं के चलते उन्हें थाना मैनाठेर क्षेत्र में गोकशों के होने की सूचना मिली थी। एसओजी और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गौकशों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग में दोनों गौकश घायल हो गए।

पुलिस ने उनके पास से दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस, एक बाइक और पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि दोनों गौकशों का नाम अकरम और राहत उर्फ बिल्ला है, जो कुंदरकी और अमरोहा के रहने वाले हैं। दोनों पर करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों गौकशों को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मुठभेड़ में पुलिस की बहादुरी और सूझबूझ की प्रशंसा की जा रही है।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button