ब्रेकिंग
शिक्षकों ने महाविद्यालय में काली पट्टी बांध कर पुरानी पेंशन सहित कई मांगो को लेकर किया विरोध प्रदर्श... लंभुआ का युवा अब भटकेगा नहीं, अपने स्वाभिमान से गढ़ेगा भविष्य" — डॉ. गार्गी तिवारी साकेत महाविद्यालय में पद्मभूषण परमपूज्य पं0 राम किंकर उपाध्याय की जयन्ती मनाई गई। प्रयाग दक्षिण भाग में सामाजिक समरसता का संदेश, साईं वाटिका में सामाजिक सद्भाव संगोष्ठी संपन्न। राजकीय वाहन चालक महासंघ की जनपद शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ संपन्न, विशम्भर शर्मा बने अध्यक्ष तुलसीसदन में मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का भव्य रूप से हुआ आयोजन एन.एम.ओ. काशी प्रांत के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का समापन विनय त्रिपाठी बने DIG CRPF, विशेष समारोह का हुआ आयोजन  गोमती उत्सव समिति, लखनऊ द्वारा 13, 14 व 15 नवम्बर को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गोमती उत्सव-... प्रतापगढ़ में सनातन धर्म सभा: पुरी शंकराचार्य ने की CM योगी की तारीफ, बोले- योगी राज में सनातन को मि...
उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़

न्याय,नैतिकता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना भी अधिवक्ता का दायित्व – ज्ञानेन्द्र सिंह

अधिवक्ता परिषद द्वारा आयोजित हुआ राष्ट्र निर्माण में युवा अधिवक्ताओं की भूमिका पर संगोष्ठी

स्वामी जी के आदर्शों को अपनाकर एक सशक्त और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में दें योगदान – रवीन्द्र सिंह

प्रतापगढ़ । अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई के आयोजकत्व में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में युवा अधिवक्ता दिवस कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में युवा अधिवक्ताओं की भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर वंदेमातरम गीत से किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को आत्मविश्वास,अनुशासन और राष्ट्रसेवा का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि एक अधिवक्ता का कर्तव्य केवल न्यायालय तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज में न्याय, नैतिकता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना भी उसका दायित्व है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला बार के महामंत्री रवीन्द्र सिंह मंटू ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन,उनके संघर्ष, आध्यात्मिक चेतना और युवाओं के लिए दिए गए प्रेरणादायी संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को अपनाकर एक सशक्त और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।

इस मौके पर परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष अनिल दूबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जीवन आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक है और उनके विचार अधिवक्ताओं को सत्य, साहस और सेवा के पथ पर आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता विद्याभवन सिंह व सुभाष सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह व संचालन महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने किया। इस मौके पर जय सिंह चौहान,भानू प्रकाश तिवारी, विवेक गुप्ता,अंकज सिंह सहित पांच युवा अधिवक्ताओं को अतिथियों द्वारा पेन व पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र और समाज सेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रगान से समापन किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से परिषद के जिला उपाध्यक्ष जया शर्मा, कोषाध्यक्ष भरत लाल वैश्य,उदित गिरी,रुपनारायण, प्रदीप तिवारी, विजय शुक्ल,जय शंकर, रूपेश शुक्ल,राकेश सिंह,पंकज,अभिनव, ओमप्रकाश सिंह,सहित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button